Dantewada Truck Driver Suicide Case / IMAGE SOURCE : AI
दंतेवाड़ा: Dantewada Truck Driver Suicide Case छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम अंतर्गत बंजारी घाट में एक ट्रक ड्राइवर द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने ड्राइवर को खुदकुशी के लिए उकसाने वाले मुख्य आरोपी और मर्सिडीज कार के चालक सागर हेमला को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला एक सड़क हादसे से शुरू हुआ था। बंजारी घाट पर मर्सिडीज कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद मर्सिडीज चालक सागर हेमला ने ट्रक ड्राइवर के साथ विवाद करना शुरू कर दिया।
Chhattisgarh Road Rage Crime News आरोप है कि हादसे के बाद सागर हेमला ने ट्रक ड्राइवर पर हर्जाने और पैसों के लिए अत्यधिक मानसिक दबाव बनाया। इस विवाद और पैसों के भारी दबाव से तंग आकर ट्रक ड्राइवर ने अंततः आत्मघाती कदम उठा लिया और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।।पुलिस के मुताबिक, घटना से मानसिक रूप से आहत और भयभीत ट्रक चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घटना और कथित प्रताड़ना से जुड़े कई वीडियो भी अपलोड किए थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद गीदम पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच में आत्महत्या के लिए उकसाने के सबूत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मर्सिडीज चालक सागर हेमला को गिरफ्तार कर लिया है।