Deepak Baij On Baba: PCC चीफ दीपक बैज के लिए ‘बाबा’ मुसीबत? इस बात के लिए दे डाली छत्तीसगढ़ से दूर रहने की नसीहत, गरमाई सियासत
PCC चीफ दीपक बैज के लिए 'बाबा' मुसीबत? इस बात के लिए दे डाली छत्तीसगढ़ से दूर रहने की नसीहत, Deepak Baij On TS Baba For PCC Chief Post
रायपुर। Deepak Baij On Baba: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलाव की चर्चाओं के बीच पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान सामने आया है। बैज ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को लेकर कहा कि वे राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं और उन्हें दिल्ली में संगठन के लिए काम करना चाहिए।
Deepak Baij On Baba: मीडिया से चर्चा के दौरान दीपक बैज ने कहा कि टीएस सिंहदेव कांग्रेस के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से एक हैं। वे इंडियन नेशनल कांग्रेस कमेटी (ICC) के सदस्य हैं और पार्टी ने उन्हें तमिलनाडु तथा पांडुचेरी जैसे राज्यों का ऑब्जर्वर बनाकर बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं। बैज ने कहा कि सिंहदेव को राष्ट्रीय राजनीति में ज्यादा सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा, “बाबा साहब वरिष्ठ नेता हैं। पार्टी उन्हें लगातार बड़ी जिम्मेदारियां देती रही है। प्रदेश उनके लिए काफी छोटी जगह है, उन्हें दिल्ली में काम करना चाहिए।”
पीसीसी चीफ ने संगठन में युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब युवाओं को मौका मिलना चाहिए और कांग्रेस की युवा टीम लगातार बेहतर काम कर रही है। दीपक बैज के इस बयान को प्रदेश कांग्रेस में चल रही नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसे संगठन के भीतर नए समीकरणों और पीढ़ीगत बदलाव के संकेत के तौर पर भी माना जा रहा है।
- Twisha Sharma Repostmortem Update: जल्द खुलेगा ट्विशा शर्मा की मौत का राज, हाईकोर्ट ने दोबारा दी पोस्टमार्टम की इजाजत
- Uttarakhand Govt Job News: उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की बहार.. CM पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस विभाग में होगी 1000 पदों पर भर्तियां
- Twisha Sharma Case Bhopal : “हमारी कोई आज़ादी है या नहीं ? …” ट्विशा शर्मा मौत मामले की कवरेज करने पहुंची मीडिया टीम पर फूटा वकील का गुस्सा, लाइव कैमरे में कैद हुई हरकत
- Titan Limited Share Price Target: बाजार के दिग्गज क्यों हैं Tata के इस स्टॉक पर फिदा? LIC का दांव देखकर बाजार में मची चर्चा!
- Kangana Ranaut Viral Video: पिंक सूट, माथे पर बिंदी और गले में मंगलसूत्र, कंगना रनौत का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, क्या एक्ट्रेस ने गुपचुप रचा ली शादी..? यहां जानें पूरी सच्चाई

Facebook


