Kangana Ranaut Viral Video: पिंक सूट, माथे पर बिंदी और गले में मंगलसूत्र, कंगना रनौत का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, क्या एक्ट्रेस ने गुपचुप रचा ली शादी..? यहां जानें पूरी सच्चाई
Kangana Ranaut Viral Video: कंगना रनौत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कंगना रनौत के गले में मंगलसूत्र, हाथों में हरी चूड़ियां और माथे पर बिंदी नजर आ रही है।
kangana ranaut/ image source: Saurabh89851634 x handle
- मंगलसूत्र में दिखीं कंगना रनौत
- वायरल वीडियो से बढ़ी चर्चा
- फैंस ने पूछे शादी के सवाल
Kangana Ranaut Viral Video: कंगना रनौत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कंगना रनौत के गले में मंगलसूत्र, हाथों में हरी चूड़ियां और माथे पर बिंदी नजर आ रही है। यही वजह है कि फैंस हैरान होकर सवाल पूछ रहे हैं कि क्या कंगना रनौत ने गुपचुप शादी कर ली है? हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक कंगना की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Kangana Ranaut mangalsutra look: मंगलसूत्र में दिखीं कंगना रनौत
वायरल हो रहे वीडियो में कंगना रनौत पिंक सूट और काले चश्मे में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह एक घर से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाती नजर आती हैं। उनके पारंपरिक लुक ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जहां फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं कि “क्या कंगना ने शादी कर ली?”, तो कुछ लोग उन्हें शादी की बधाई तक देने लगे। वहीं कई लोगों का मानना है कि यह कंगना रनौत की आने वाली फिल्म का लुक हो सकता है।
did Kangana Ranaut get married: क्वीन 2 लुक की अटकलें
दरअसल, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि यह लुक क्वीन 2 या उनकी दूसरी फिल्म भारत भाग्य विधाता की शूटिंग से जुड़ा हो सकता है। बताया जा रहा है कि कंगना इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं और यह उसी दौरान का वीडियो है। गौरतलब है कि ‘क्वीन 2’ साल 2013 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म क्वीन का सीक्वल मानी जा रही है, जिसमें कंगना रनौत के साथ राजकुमार राव नजर आए थे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj ka panchang 22 May 2026 : आज भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती! इस समय लग रहा है भारी राहुकाल, किस्मत चमकाने के लिए तुरंत करें इन चीजों का दान
- GT Beat CSK IPL 2026: खत्म हुआ IPL 2026 में धोनी की टीम CSK का सफर.. GT ने बड़े अंतर से धोया, कप्तान ने बताया क्यों हार गए ये मुकाबला
- Heat Wave in India: आज देश में सबसे गर्म रहा ये जिला.. तापमान पहुँच गया था 48 डिग्री से ज्यादा, जानें आने वाले दिनों में कितना टॉर्चर करेगा ये टेम्प्रेचर

Facebook


