Dhamtari Chakubaji News: कोतवाली थाना के पास दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी, घायल युवक ने तोड़ा दम, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Dhamtari Chakubaji News: धमतरी जिले में सोमवार को चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस वारदात में घायल युवक की मौत हो गई है।

Dhamtari Chakubaji News: कोतवाली थाना के पास दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी, घायल युवक ने तोड़ा दम, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Dhamtari Chakubaji News/Image Credit: IBC24 File Photo

Modified Date: March 10, 2026 / 04:51 pm IST
Published Date: March 10, 2026 4:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • धमतरी जिले में सोमवार को चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया था।
  • इस वारदात में घायल युवक की मौत हो गई है।
  • पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Dhamtari Chakubaji News: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस वारदात म एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था। रायपुर में इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई है। (Dhamtari Chakubaji News) पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, धमतरी के सिटी कोतवाली थाना से महज करीब सौ मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बांसपारा निवासी प्रिंस नेताम सैलून की दुकान में बाल कटवाने पहुंचा था। इसी दौरान उनका दोस्त आशुतोष यादव वहां पहुंचा और देखते ही देखते सैलून के अंदर ही चाकू से अंधाधुंध हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि सैलून में मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। आरोपी ने प्रिंस नेताम नामक युवक के गले पर चाकू से जानलेवा हमला कर लहुलुहान कर दिया। (Dhamtari Chakubaji News) जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया…जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और इलाज जारी था। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया था।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Dhamtari Chakubaji News:  वहीं आज खबर आई कि, इलाज के लिए रायपुर रेफर किए गए पीड़ित युवक की मौत हो गई है। इस खबर के सामने आते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस की टीम ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस वारदात को (Dhamtari Chakubaji News) अंजाम देने वाले आरोपी आशुतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहा है, क्योंकि जिस जगह यह वारदात हुई वह सिटी कोतवाली थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद दिनदहाड़े इस तरह की वारदात हो जाना यह बताने के लिए काफी है कि अपराधियों में पुलिस का डर कितना कम हो गया है स्थानीय लोगों की माने तो शहर में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। (Dhamtari Chakubaji News) शहर अपराध का गढ़ बन गया है लेकिन पुलिस इन पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है लंबे वक्त बीत गया जबकि सिटी कोतवाली थाना प्रभारी पिछले करीब 2 साल से इसी थाने में पदस्थ जमे है और इस दौरान शहर में अपराध के ग्राफ को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में अब सवाल यह भी उठने लगे हैं कि आखिर शहर की कानून व्यवस्था को संभालने के लिए क्या पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम उठाएगा या फिर अपराधी इसी तरह बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते रहेंगे। हालांकि घटना के बाद पुलिस आरोपी आशुतोष यादव को गिरफ्तार करने दावा।कर रही है, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.