Balrampur Opium Cultivation: दुर्ग के बाद इस जिले में अफीम की अवैध खेती, इतने एकड़ में लहलहा रही थी फसल, क्या विनायक ताम्रकार से है कनेक्शन?

दुर्ग के बाद इस जिले में अफीम की अवैध खेती, इतने एकड़ में लहलहा रही थी फसल, Opium Cultivation in Balrampur After Durg District

Balrampur Opium Cultivation: दुर्ग के बाद इस जिले में अफीम की अवैध खेती, इतने एकड़ में लहलहा रही थी फसल, क्या विनायक ताम्रकार से है कनेक्शन?
Modified Date: March 10, 2026 / 04:33 pm IST
Published Date: March 10, 2026 4:31 pm IST

बलरामपुर। Balrampur Opium Cultivation: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती मामले को लेकर विवाद थमा ही नहीं था कि अब एक और जिले से मामला सामने आया है। दुर्ग जिले के बाद अब बलरामपुर में भी अफीम की फसल मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Balrampur Opium Cultivation: जानकारी के अनुसार कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में करीब दो एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि एक बाहरी व्यक्ति ने जमीन लीज पर लेकर इस अवैध खेती को अंजाम दिया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया और अफीम की फसल को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध खेती में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।