Dhamtari News: 11 टन सूखी लाल मिर्च से किया गया बगलामुखी शत्रु दमन यज्ञ, देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रध्दालु
Dhamtari News: 11 टन सूखी लाल मिर्च से किया गया बगलामुखी शत्रु दमन यज्ञ, देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रध्दालु
Dhamtari News। Image Credit: IBC24
धमतरी। Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के जीजामगांव में एक ऐसे बाबा का दरबार लगा है। जहां प्रेमासाई जी महाराज जिनका यूट्यूब इंस्टाग्राम में लोगो का अतीत भविष्य का पर्ची निकालने के नाम से मशहूर है। जिनके दरबार को मातंगी दरबार के नाम से जाना जाता है जिनके द्वारा धमतरी में मां पार्वती के दस महाविद्या में से आठवां महाविद्या उग्र देवी मां बगलामुखी का हवन किया गया। यह यज्ञ तीन दिनों तक जारी रहेगी। बगलामुखी शत्रु दमन यज्ञ में खास बात यह है की यज्ञ कुंड मे आहुति 11 टन सूखी लाल मिर्ची में दिया जा रहा है।
वहीं देखा गया मिर्ची की आहुति मे खरखराहट जरा भी नहीं है। इसे चमत्कार कहे या विज्ञान का कोइ खेल इस महा यज्ञ में देश के कोने – कोने से बड़ी संख्या में भक्त जन पहुंचे। लोग अपने समस्या लेकर महराज के पास पर्ची बनवाने की उम्मीद में यज्ञ स्थल पहुंच रहे। प्रेमासाई जी महाराज ने बताया कि यह यज्ञ का उदेस्य शत्रु दमन, नकारात्मक ऊर्जा का नास, सुख समृद्धि समेत कई चीजों के लिए यज्ञ किया जा रहा।
Dhamtari News: इसके साथ ही मंदिर मे देवी मातंगी माता की मूर्ति स्थापना की गई है। बाबा ने आगे कहा कि इस प्रकार का महायज्ञ वर्ड रिकॉर्ड है अभी तक इतने सारे सूखे लाल मिर्च से कोई आहुति नहीं दिया है। बाबा ने बताया कि उन्हें ल गोल्डन आफ बुक रिकार्ड लंदन दिया जाना है। वहीं बाबा ने धर्मांतरण हिंदू राष्ट्र पर भी बयान दिये है ।

Facebook


