Reported By: Devendra Mishra
,Chhattisgarh News/Image Source: IBC24
धमतरी: Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेता कल्याण संघ अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर दण्डकारण्य के प्रवेश द्वार चरामा से रायपुर के लिए पदयात्रा पर निकल पड़ा है। प्रदेशभर के संचालकों ने राशन दुकानें बंद कर मुख्यमंत्री से मिलने की ठानी है। यह पदयात्रा करीब 125 किलोमीटर की दूरी तय कर रायपुर पहुंचेगी जहां मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। Chhattisgarh ration dealers protest
संघ की पदयात्रा इस समय धमतरी पहुंची है जहां बड़ी संख्या में संचालक इस आंदोलन में शामिल हुए हैं। संगठन का कहना है कि लंबे समय से शासन द्वारा उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते अब उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा है। संचालकों की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाले 90 प्रति क्विंटल और छत्तीसगढ़ खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले 30 प्रति क्विंटल कमीशन को बढ़ाकर 300 प्रति क्विंटल किया जाए। सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से संचालित राशन दुकानों के विक्रेताओं को 30,000 मासिक मानदेय दिया जाए। Chhattisgarh ration dealers protest
Chhattisgarh News: मध्यान्ह भोजन, पूरक पोषण आहार, छात्रावास, अमृत नमक, मूंग, चना, शक्कर जैसी आवश्यक वस्तुओं के वितरण पर 300 प्रति क्विंटल कमीशन की वृद्धि की जाए। हैंडलिंग लॉस और झड़प प्रतिपूर्ति के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न का प्रावधान किया जाए। इन कुल छह सूत्रीय मांगों के समर्थन में यह पदयात्रा निकाली गई है। अब देखना होगा कि क्या सरकार पीडीएस संचालकों की इन मांगों पर गंभीरता दिखाती है या फिर यह आंदोलन प्रदेश में और उग्र रूप लेगा।