Dhamtari Crime News : अस्पताल में मेडिकल के दौरान तस्कर ने कर दिया ऐसा कांड, एसपी के कड़े एक्शन में सीधे नप गए लापरवाह अधिकारी

गांजा तस्करी के आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। एक उप निरीक्षक और तीन आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि फरार आरोपी को 5 घंटे बाद दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

Dhamtari Crime News : अस्पताल में मेडिकल के दौरान तस्कर ने कर दिया ऐसा कांड, एसपी के कड़े एक्शन में सीधे नप गए लापरवाह अधिकारी

Dhamtari Crime News / Image Source : IBC24

Modified Date: June 12, 2026 / 06:17 pm IST
Published Date: June 12, 2026 6:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 18 किलो गांजे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
  • मेडिकल परीक्षण के दौरान एक आरोपी हुआ फरार
  • उप निरीक्षक समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

धमतरी : Dhamtari Crime Newsछत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस अभिरक्षा से गांजा तस्करी का आरोपी फरार होने के मामले में बड़ा एक्शन देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक उप निरीक्षक और तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है वहीं फरार आरोपी को भी पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला ?

सिहावा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले पुलिस ने सांकरा नाका के पास कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। Dhamtari Police Suspend SI पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 18 किलोग्राम गांजा जब्त किया और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की थी। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया ,मेडिकल परीक्षण के दौरान एक आरोपी, नागपुर निवासी पलास भजभिए, पुलिसकर्मियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

Police Custody Escape Chhattisgarh उप निरीक्षक और आरक्षक निलंबित

इसके बाद पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के भागने की खबर मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए धमतरी पुलिस अधीक्षक ने घटना की समीक्षा की जांच में ड्यूटी के दौरान लापरवाही सामने आने पर उप निरीक्षक सोमचंद डहरिया तथा आरक्षक हिमेश नेताम, अजय नेताम और डिगेश्वरी साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

यह कार्रवाई पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक को लेकर की गई है। इधर पुलिस की लगातार घेराबंदी और तलाश अभियान रंग लाया फरार आरोपी पलास भजभिए को 5 घंटे बाद दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि आरोपी किस तरह पुलिस की निगरानी से निकलने में सफल हुआ और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई।

सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

इस घटना ने पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं हालांकि, विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जहां लापरवाह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया, वहीं फरार आरोपी को भी दोबारा गिरफ्तार कर मामले पर नियंत्रण पा लिया अब आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.