Direct Flight To Delhi: खुशखबरी! नई दिल्ली के लिए डायरेक्ट शुरू हुई हवाई सेवा, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Ads

Direct Flight To Delhi: खुशखबरी! नई दिल्ली के लिए डायरेक्ट शुरू हुई हवाई सेवा, यहां देखें पूरा शेड्यूल! Bilaspur To Delhi Direct Flight

  •  
  • Publish Date - October 31, 2023 / 02:36 PM IST,
    Updated On - October 31, 2023 / 02:59 PM IST

Bilaspur To Delhi Direct Flight: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए विमान सेवा आज से शुरू होने जा रही है। यह फ्लाइट एलायंस एयर शुरू करेगी, जो विंटर सीजन में सप्ताह के तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। इसके अलावा बिलासपुर से दिल्ली के लिए जबलपुर होकर चलने वाली फ्लाइट अब बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। सोमवार को एक भी फ्लाइट नहीं उड़ेगी।

Read More:Apple revealed on Phone Hacking: राहुल गांधी के आरोपों का Apple ने किया खुलासा, कहा- हमने कोई अलर्ट जारी नहीं किया…. 

ये है शेड्यूल

Bilaspur To Delhi Direct Flight: विन्टर शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली से बिलासपुर सीधी फ्लाईट सुबह 9 बजे उड़ान भर कर 11:15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। बिलासपुर से 11:40 बजे उड़ान भरेगी। जोकि 12:55 बजे प्रयागराज से उड़ान भरेगी। 14:45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यह फ्लाईट दोपहर 3:15 पर बिलासपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर शाम 5:25 बजे दिल्ली में वापस जायेगी।

Read More: Chintamani Maharaj join BJP: भाजपा में शामिल हुए चिंतामणि महाराज, क्या अब टीएस बाबा के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव..? 

फ्लाईट का किराया

Bilaspur To Delhi Direct Flight: वर्तमान स्थिति पर बात करें, तो बिलासपुर से दिल्ली की फ्लाइट का किराया लगभग 7,000 रुपए है। इससे बिलासपुर समेत सरगुजा और रायगढ़ जैसे अन्य स्थानों के यात्री रायपुर जाने की आवश्यकता से बच सकेंगे, जिससे उनका समय और पैसे दोनो की बचत होगी। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति लगातार बिलासपुर से देश की चारो महानगरों तक सीधी उड़ान की मांग करती रही है।

Read More: राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोला झूठ? TS Singh Deo का फोन हैक होने की दी थी जानकारी 

प्रयागराज फ्लाईट के समय में भी बदलाव

Bilaspur To Delhi Direct Flight: इस उड़ान के कारण प्रयागराज फ्लाईट के समय भी बदलाव किया गया है। यह अब 11:45 बजे बिलासपुर से उड़कर दोपहर 1:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और 1:30 पर वहां से उड़कर दोपहर 2:45 बिलासपुर वापस आ जायेगी। यही फ्लाइट वापस फिर दिल्ली जाएगी और साथ ही बिलासपुर दिल्ली वाया जबलपुर का समय पहले जैसा ही रखा गया है।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

शीर्ष 5 समाचार