Bhilai News: 14 लाख की लूट निकली झूठी, कर्मचारी ने खुद ऐसे रची फिल्मी कहानी! सच सामने आते ही पुलिस के भी उड़ गए होश

भिलाई में एटीएम में कैश जमा करने जा रहे एजेंसी कर्मी द्वारा रची गई 14 लाख की फर्जी लूट की कहानी का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। आरोपी ने पैसे एक एटीएम में छुपाकर झूठा मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Bhilai News: 14 लाख की लूट निकली झूठी, कर्मचारी ने खुद ऐसे रची फिल्मी कहानी! सच सामने आते ही पुलिस के भी उड़ गए होश
Modified Date: December 7, 2025 / 04:12 pm IST
Published Date: December 7, 2025 4:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 14 लाख की फर्जी लूट का खुलासा किया।
  • एजेंसी कर्मी ने खुद ही पैसे एटीएम में छुपाकर झूठी कहानी गढ़ी थी।
  • आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है

Bhilai News भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई ज़िले में पुलिस ने 14 लाख की ठगी के मामले में 24 घंटे के अंदर बड़ा खुलासा किया है। एटीएम में पैसे जमा करने जा रहे एजेंसी कर्मी से 14 लाख से अधिक रुपये की लूट का मामला झूठा निकला। एजेंसी कर्मी ने खुद ही लूट की झूठी कहानी गढ़ कर पैसे एक एटीएम में छुपाए थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है लूट का पूरा मामला?

Bhilai News दरअसल, कल रात कुम्हारी के कपसदा में एटीएम में पैसे जमा करने जा रहे एजेंसी के दो कर्मियों से 14 लाख से अधिक रुपये की लूट का मामला सामने आया था। आरोपी कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम एटीएम में कैश डालने के लिए वह एजेंसी के कर्मचारी के साथ गाड़ी से जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार दो युवक गिरते हुए दिखाई दिए। जैसे ही वह उन्हें उठाने के लिए गाड़ी से उतरा, तभी बदमाशों ने मौका पाकर गाड़ी में रखे कैश वाले बैग से 14 लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए।

खुद ही गढ़ी थी लूट की झूठी कहानी

Bhilai News इसके बाद इस घटना की सूचना कर्मियों ने तुरंत पुलिस को दी।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।पूछताछ में सामने आया कि लूट की कहानी पूरी तरह से झूठी थी। एजेंसी कर्मी ने खुद ही यह कहानी गढ़ी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.