Durg Chakubaji Latest News: धार्मिक यात्रा में शख्स की चाकू मारकर निर्मम हत्या.. यहां 24 घंटों के भीतर चाकूबाजी की तीसरी वारदात, इलाके में दहशत..

Ads

Durg Chakubaji Latest News: दुर्ग के शांति नगर में धार्मिक यात्रा के दौरान नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, 24 घंटों में तीसरी घटना से दहशत।

  • Reported By: Akash Rao

    ,
  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 09:20 AM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 09:20 AM IST

Durg Chakubaji Latest News || Image- IBC24 news File

HIGHLIGHTS
  • धार्मिक यात्रा में नाबालिग की हत्या
  • 24 घंटे में तीसरी चाकूबाजी
  • पांच संदिग्ध पुलिस हिरासत में

दुर्ग: शहर क्षेत्र में एक बार फिर से चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। शांति नगर में रात करीब 8:30 बजे आपसी विवाद में एक नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मोहन नगर थाना अंतर्गत शक्ति नगर क्षेत्र में भोले बाबा की बारात निकाली गई थी, (Durg Chakubaji Latest News) जिसे देखने मृतक क्षय कुमार उर्फ नानू पहुंचा था। बारात में शामिल शक्ति नगर के कुछ युवाओं के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया, जो देखते ही देखते बढ़ गया।

डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया

विवाद बढ़ने पर युवकों ने पहले नानू की लात-घूंसों से पिटाई की और फिर अपने पास रखे चाकुओं से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई, जिसे देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

24 घंटों में चाकूबाजी की यह तीसरी घटना

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक नशे में धुत्त थे। पुलिस ने लोगों की निशानदेही पर पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्र में अवैध नशे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। गौरतलब है कि शांति नगर और शक्ति नगर एक-दूसरे से सटे हुए क्षेत्र हैं। (Durg Chakubaji Latest News) पिछले 24 घंटों में चाकूबाजी की यह तीसरी घटना है, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. दुर्ग में नाबालिग की हत्या कब हुई?

उत्तर: रात करीब 8:30 बजे धार्मिक यात्रा के दौरान विवाद में हत्या हुई।

Q2. पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

उत्तर: पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।

Q3. यह 24 घंटों में कौन सी घटना है?

उत्तर: यह पिछले 24 घंटों में चाकूबाजी की तीसरी घटना है।