Road of Supela flyover was answered within a month, any accident can happen
भिलाई। भिलाई सुपेला में बने फ्लाईओवर की सड़क ने महीनेभर में ही जवाब दे दिया है। एक महीने के अंदर ही बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां बिटुमन की परत धसकने से गड्ढा बन गया है। इस कारण दुपहिया वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। इसके चलते दुर्घटना की संभावना बढ़ते जा रही है।
बता दें कि सुपेला में दो किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर 14 अप्रैल को आवागमन के लिए खोल दिया गया है। इसके शुरू हो जाने से 50 हजार से अधिक वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। 2019 में इस ब्रिज का काम शुरू हुआ था, जिसे 2021 में पूरा करना था। कोरोना और जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से देरी हुई, वहीं अब 1 महीने में ही नवनिर्मित फ्लाईओवर ने जवाब दे दिया है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें