E Shram Sathi App CG: छत्तीसगढ़ शासन ने दूर की श्रमिकों की चिंता, अब घर बैठे आसानी से मिलेगा रोजगार, इस ऐप से संपर्क कर सकेंगे नियोजक और श्रमिक

Ads

E Shram Sathi App CG: छत्तीसगढ़ शासन ने दूर की श्रमिकों की चिंता, अब घर बैठे आसानी से मिलेगा रोजगार, इस ऐप से संपर्क कर सकेंगे नियोजक और श्रमिक

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 07:05 AM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 07:05 AM IST

E Shram Sathi App CG | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • ई-श्रम साथी ऐप से रोजगार प्रक्रिया पारदर्शी और सरल होगी
  • बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी, श्रमिकों को सीधे काम मिलेगा
  • जिला स्तर पर शिविरों के माध्यम से श्रमिकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा

रायपुर: E Shram Sathi App CG छत्तीसगढ़ शासन ने श्रमिकों और नियोजकों के बीच की दूरी कम करने तथा रोजगार के अवसरों को सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “डिजिटल लेबर चौक ई-श्रम साथी” मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। यह आधुनिक प्लेटफॉर्म राज्य के पंजीकृत श्रमिकों को सीधे रोजगार से जोड़ने का कार्य करेगा। इस ऐप के माध्यम से अब नियोजक और श्रमिक सीधे एक-दूसरे से संपर्क कर सकेंगे, जिससे रोजगार प्रक्रिया अधिक सरल और तेज होगी। शासन की इस पहल से बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और श्रमिकों को उनके कौशल और अनुभव के आधार पर त्वरित काम उपलब्ध कराया जाएगा।

E Shram Sathi App CG श्रम पदाधिकारी ने बताया कि डिजिटल लेबर चौक ई-श्रम साथी एप के माध्यम से रोजगार प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनेगी। श्रमिक और ठेकेदार गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर आसानी से अपना पंजीयन स्वयं कर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और प्रक्रिया अधिक सुलभ बनेगी। इस प्लेटफॉर्म पर श्रमिकों को उनके हुनर और अनुभव के आधार पर कार्य उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें उचित अवसर मिलने के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी। शासन का उद्देश्य तकनीक के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक रोजगार पहुंचाना है। इसी क्रम में श्रम विभाग द्वारा जिला स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर श्रमिकों को इस डिजिटल व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

ई-श्रम साथी ऐप क्या है?

यह मोबाइल ऐप श्रमिकों और नियोजकों को सीधे जोड़कर रोजगार प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाता है।

ऐप कहां से डाउनलोड किया जा सकता है?

श्रमिक और ठेकेदार इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

पंजीयन कैसे होगा?

श्रमिक और नियोजक ऐप पर स्वयं अपना पंजीयन कर सकते हैं।