शराब के धंधे में पैसे लगाकर ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा, बाप-बेटे ने ठग लिए 42 लाख रुपए

Father and son cheated Rs 42 lakh: आरोपी पिता सतीश शुक्ला एवं बेटे सचिन शुक्ला ने भिलाई के सेक्टर 2 निवासी शशिधर पाण्डेय को शराब व्यापार में पैसा लगाने पर अधिक मुनाफा देने के लिये अपने विश्वास में लिया और उनसे करीब 41 लाख 99 हजार रुपए इवेस्टमेंट के नाम से ले लिए।

शराब के धंधे में पैसे लगाकर ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा, बाप-बेटे ने ठग लिए 42 लाख रुपए

Father and son cheated Rs 42 lakh in bhilai

Modified Date: September 10, 2024 / 08:33 pm IST
Published Date: September 10, 2024 8:33 pm IST

भिलाई: Father and son cheated Rs 42 lakh in bhilai भिलाई नगर पुलिस ने मध्यप्रदेश के रायसेन से आरोपी बाप बेटे को अरेस्ट किया है। इन लोगों ने शराब के धंधे में पैसे लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 41 लाख 99 हजार की ठगी की थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी पिता सतीश शुक्ला एवं बेटे सचिन शुक्ला ने भिलाई के सेक्टर 2 निवासी शशिधर पाण्डेय को शराब व्यापार में पैसा लगाने पर अधिक मुनाफा देने के लिये अपने विश्वास में लिया और उनसे करीब 41 लाख 99 हजार रुपए इवेस्टमेंट के नाम से ले लिए। लेकिन न उन्होंने व्यापार के मुनाफा के संबंध में कोई जानकारी दी और न ही पैसे लौटाए।

read more:  डॉ.मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, सिंचाई और स्वास्थ्य सुविधाओं पर सरकार का फोकस 

Father and son cheated Rs 42 lakh in bhilai ठगे जाने का अहसास होने पर प्रार्थी ने कोतवाली पुलिस में आकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने पूरी कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने पैसे लेना स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों को अरेस्ट कर न्यायालय में पेश किया।

हनुमान मंदिर से दान पेटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

वहीं एक अन्य घटना में सुपेला पुरानी बस्ती के हनुमान मंदिर से दान पेटी के चोरी करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस चोर ने एक दिन पहले मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी रकम चोरी कल ली थी। सुबह जब मंदिर के पुजारी वहां पहुंचे और ताला टूटा पाया तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद चंद घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी गौतम ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।

read more: MP weather update: प्रदेश में अगले 7 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com