Dantewada News/Image Credit: IBC24.in File Image
अंबिकापुर। Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। शहर के नमनाकला इलाके में बिना अनुमति चंगाई सभा आयोजित किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई गांधीनगर थाना पुलिस द्वारा की गई है।
Ambikapur News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नमनाकला क्षेत्र में बिना प्रशासनिक अनुमति के चंगाई सभा कराई जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आयोजन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। जांच के दौरान यदि और नाम सामने आते हैं तो उन्हें भी आरोपी बनाया जा सकता है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सभा के आयोजन की अनुमति क्यों नहीं ली गई थी और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता रही है।