Reported By: Suman Pandey
,Raipur Suicide News/ Image Source : SCREENGRAB
Raipur Suicide News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक पूर्व विधायक के बेटे ने आत्म हत्या आकर ली है। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, यह पूरा मलमा राजधानी रायपुर के मोवा थाना इलाके का है। यहां पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे ने आत्महत्या कर ली है आत्महत्या करने वाले शख्स की पहचान 45 वर्षीय जय साहू के रूप में हुई है। जय साहू की आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जय के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (Raipur Suicide News) फ़िलहाल पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस की टीम को शव के आस-पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक जय के पिता 1995 में विधायक रह चुके हैं।
रायपुरः पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे ने की खुदकुSHI#Raipur | #Chhattisgarh | Raipur News | Dhani Ram Sahu | @CPRaipurPolice https://t.co/a5eWHNfe5g
— IBC24 News (@IBC24News) April 27, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-