PM Modi Sikkim Visit: आज से दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर PM मोदी, हजारों करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

PM Modi Sikkim Visit : आज से दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर PM मोदी, हजारों करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

PM Modi Sikkim Visit: आज से दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर PM मोदी, हजारों करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

PM Modi Sikkim Visit

Modified Date: April 27, 2026 / 11:10 am IST
Published Date: April 27, 2026 10:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • 4000 करोड़ रुपये से अधिक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ
  • सिक्किम राज्य स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर भव्य समापन समारोह
  • स्वास्थ्य, शिक्षा, कनेक्टिविटी और पर्यटन पर विशेष फोकस

नई दिल्ली। PM Modi Sikkim Visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27–28 अप्रैल 2026 को सिक्किम के दौरे पर रहेंगे, जहां वे राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के समापन समारोह में भाग लेने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरे के दौरान उनका पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीएम  वे 27 अप्रैल को दोपहर लगभग 3 बजे गंगटोक पहुंचेंगे। 28 अप्रैल को सुबह लगभग 9:30 बजे प्रधानमंत्री गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे (PM Modi Sikkim Visit )। इसके बाद, सुबह लगभग 10 बजे, प्रधानमंत्री पालजोर स्टेडियम में सिक्किम के राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे, जहां वे राज्य भर में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी बैरकपुर में एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, संपर्क, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि सहित कई क्षेत्रों को कवर करती हैं, और इनका उद्देश्य सिक्किम में समग्र और समावेशी विकास को गति देना है।

इन विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में, PM नामची जिले के यांगंग में 100 बिस्तरों वाले आयुर्वेद अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। वे एनआईटी देवराली में 30 बिस्तरों वाले एकीकृत सोवा रिग्पा अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे, जिससे राज्य में पारंपरिक और एकीकृत चिकित्सा प्रणालियों तक पहुंच सुदृढ़ होगी।

शिक्षा क्षेत्र में, प्रधानमंत्री यांगंग में सिक्किम विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर, चाकुंग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्टता विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक, गंगटोक जिले के सोचेयगांग में हेलेन लेपचा मेडिकल कॉलेज और ग्यालशिंग जिले के डेंटम में डेंटम व्यावसायिक कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। वे ही ग्याथांग में मॉडल आवासीय स्कूलों, मंगन जिले के मंगशिला में एक नए मॉडल डिग्री कॉलेज और नामची जिले के बूमटार गुम्पा में एक मठवासी छात्रावास-सह-कक्षा का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वे सिक्किम के 160 स्कूलों में आईटी-सक्षम शैक्षिक अवसंरचना परियोजनाओं के कार्यान्वयन की शुरुआत करेंगे (PM Modi Sikkim Visit)।

सिक्किम में कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए, प्रधानमंत्री सिरवानी और लोअर समदोंग में तीस्ता नदी पर बने दो दोहरे लेन वाले स्टील मेहराबदार पुलों की आधारशिला रखेंगे, जो नामची और गंगटोक जिलों को जोड़ेंगे। वे किचुदुमरा होते हुए बिरधांग से नामची तक जाने वाली सड़क के विस्तारीकरण और सुदृढ़ीकरण का भी उद्घाटन करेंगे, जिससे अंतर-जिला संपर्क बढ़ेगा, यात्रा दक्षता में सुधार होगा और लोगों और माल की सुगम आवाजाही सुनिश्चित होगी।

विद्युत क्षेत्र में, प्रधानमंत्री गंगटोक में पारेषण और वितरण (टीएंडडी) नेटवर्क के सुधार, उन्नयन और नवीनीकरण का उद्घाटन करेंगे, जिससे क्षेत्र में विश्वसनीय बिजली आपूर्ति मजबूत होगी।

शहरी विकास और प्रशासनिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में, प्रधानमंत्री (PM Modi Sikkim Visit) लुम्से में जन सेवा सचिवालय (मिनी सचिवालय) और गंगटोक में सिविल सेवा अधिकारी संस्थान का उद्घाटन करेंगे। वे लिंगडिंग में सिक्किम शहरी गरीब आवास योजना, पुलिस कर्मियों के लिए आवास और एसएपी पांगथांग में ग्रेड ‘सी’ क्वार्टर सहित आवास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे एमजी मार्ग पर सद्भाव मंडप (सार्वजनिक उपयोगिता केंद्र) की आधारशिला रखेंगे।

इन परियोजनाओं का होगा उद्घाटन

पर्यावरण संरक्षण प्रयासों के तहत, प्रधानमंत्री नदी प्रदूषण नियंत्रण पहल के अंतर्गत सिंगतम कस्बे में सीवरेज प्रणाली के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखेंगे। वे गंगटोक के जोन III में रोरो चू नदी के माध्यम से रानी चू नदी के प्रदूषण नियंत्रण योजना का भी उद्घाटन करेंगे।

पर्यटन और तीर्थयात्रा क्षेत्र में, प्रधानमंत्री गंगटोक में रिज प्रीसिंक्ट के पुनर्विकास, सोरेंग के डोडक में पर्यावरण-पर्यटन और तीर्थयात्रा अवसंरचना, कैलाश मानसरोवर यात्रा से संबंधित अवसंरचना (जिसमें 18वीं मील और हांगू झील की सुविधाएं शामिल हैं) और नामफिंग के कृष्णा प्रणामी मंगलधाम में एक यात्री निवास का उद्घाटन करेंगे। वे ग्यालशिंग जिले के सिलनोन में एक पर्यावरण-तीर्थयात्रा परिसर की आधारशिला भी रखेंगे।

प्रधानमंत्री सिक्किम में आईएफएफसीओ प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे, जिससे कृषि प्रसंस्करण को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलने और राज्य में किसानों की आजीविका और मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री युवा भागीदारी और खेल विकास को बढ़ावा देने के लिए पाकयोंग जिले के माइनिंग, रंगपो में इनडोर क्रिकेट सुविधाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।