Reported By: Rajesh Raj
,CG Assembly Session | Photo Credit: AI
रायपुर: CG Assembly Session छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आज सदन की कार्यवाही का चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही आज 11 बजे शुरू होगी। विधानसभा के चौथे दिन की कार्यवाही में कई महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल में मंत्री जवाब देंगे। इसके अलावा मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, दयालदास बघेल पत्रों को पटल पर रखेंगे।
CG Assembly Session आज अलग अलग विधायक विभिन्न ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे। 60 से अधिक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। प्रतिवेदनों और याचिकाओं की प्रस्तुति होगी। सदन में शासकीय कार्य जारी रहेंगे। इसके अलावा विधायक अजय चंद्राकर, सुशांत शुक्ला अशासकीय संकल्प प्रस्तुत करेंगे।
बता दें कि इससे पहले मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा में लापरवाही का मामला गूंजा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सत्ता पक्ष के ही विधायकों के सवालों से घिरते नजर आएं। जिसके बाद सदन में नकटी गांव का मामला उठा। कांग्रेस विधायक ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की।
सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि विधायक कॉलोनी के निर्माण के लिए गरीबों के घर तोड़े गए। इस सवाल पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कांग्रेस विधायक द्वारा किए गए दावा पर कहा कि उसके दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाएं। उन्होंने कहा कि बिना सबूत ऐसे आरोप लगाना उचित नहीं है।
विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भी कहा कि बेदखली की कार्रवाई पूरी जांच और नोटिस के बाद की गई। सभी प्रभावितों को विस्थापन आवास दिया गया। लोगों को अपना सामान निकालने के लिए पर्याप्त समय दिया गया, साथ ही घर शिफ्ट करने के लिए वाहन और मजदूरों की भी व्यवस्था की गई।