Rajim News: चंद मिंटो में धधकती आग ने चावल से भरे ट्रक को किया राख, वीडियो में देखें पूरी घटना

राजिम जिले के आरंग-खरोरा मुख्य मार्ग पर चावल से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे लाखों का माल जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन माल और वाहन का भारी नुकसान हुआ है

Rajim News: चंद मिंटो में धधकती आग ने चावल से भरे ट्रक को किया राख, वीडियो में देखें पूरी घटना

Rajim News/ Image Source: IBC24

Modified Date: December 8, 2025 / 07:00 pm IST
Published Date: December 8, 2025 6:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भीषण आग ने चावल से भरे ट्रक को किया राख।
  • शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है।
  • फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, ट्रक का केबिन जलकर खाक।

Rajim News राजिम: छत्तीसगढ़ के राजिम जिले के आरंग-खरोरा मुख्य मार्ग पर चावल से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में ट्रक बुरी तरह जल गया और देखते ही देखते चावल की बोरियां राख में तब्दील हो गईं। आग की लपटें देखकर आस-पास के लोगों और ड्राइवर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Rajim News मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक गुल्लू स्थित राइस मिल से चावल लोड कर आरंग की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में ट्रक के केबिन से धुआं उठता दिखा, जो देखते ही देखते आग की लपटों में तब्दील हो गया। देखते ही देखते आग भीषण तरीके से धधक उठी। मौके पर ट्रक ड्राइवर और स्थानीय लोगों ने आग को पानी की मदद से बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। हादसे में ट्रक का केबिन पूरी तरह जल गया, जबकि चावल की कई बोरियां भी राख में तब्दील हो गईं।

Rajim News प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन माल और वाहन का भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.