Reported By: Sharad Agrawal
,Pendra Murder News / Image Source : IBC24
पेंड्रा : Pendra Murder News गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना अंतर्गत कोड़गार चौकी के ग्राम खरड़ी में अंधविश्वास और आपसी रंजिश के चलते एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक महिला की जादू-टोने के शक में बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी धीरपाल श्याम के बेटे की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। Superstition Killing News इस दुखद घटना के बाद से ही धीरपाल को संदेह था कि मृतका कौशल्या ने उसके बेटे पर जादू-टोना किया है, जिसके कारण उसकी जान गई। इसी बात को लेकर वह मृतका से गहरी रंजिश रखने लगा था और बदला लेने की फिराक में था। बीते दिनों इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने कौशल्या के सिर पर भारी पत्थर से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी धीरपाल श्याम और उसके दो अन्य सहयोगियों को हिरासत में ले लिया। Murder Mystery Pendra News अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अविनाश मिश्रा ने इस पूरी घटना और आरोपियों की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-