Pendra Murder News : अंधविश्वास ने ली एक और जान! बेटे की मौत के बाद महिला पर जादू-टोने का शक, फिर आरोपी ने कर दिया यह ख़ौफ़नाक कांड

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अंधविश्वास ने एक महिला की जान ले ली। जादू-टोने के शक में महिला पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Pendra Murder News : अंधविश्वास ने ली एक और जान! बेटे की मौत के बाद महिला पर जादू-टोने का शक, फिर आरोपी ने कर दिया यह ख़ौफ़नाक कांड

Pendra Murder News / Image Source : IBC24


Reported By: Sharad Agrawal,
Modified Date: April 6, 2026 / 08:02 pm IST
Published Date: April 6, 2026 7:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जादू-टोने के शक में महिला की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई।
  • आरोपी को अपने बेटे की मौत के पीछे मृतका पर संदेह था।
  • पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पेंड्रा : Pendra Murder News  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना अंतर्गत कोड़गार चौकी के ग्राम खरड़ी में अंधविश्वास और आपसी रंजिश के चलते एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक महिला की जादू-टोने के शक में बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को मृतका पर जादू-टोना का था शक

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी धीरपाल श्याम के बेटे की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। Superstition Killing News  इस दुखद घटना के बाद से ही धीरपाल को संदेह था कि मृतका कौशल्या ने उसके बेटे पर जादू-टोना किया है, जिसके कारण उसकी जान गई। इसी बात को लेकर वह मृतका से गहरी रंजिश रखने लगा था और बदला लेने की फिराक में था। बीते दिनों इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने कौशल्या के सिर पर भारी पत्थर से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी धीरपाल श्याम और उसके दो अन्य सहयोगियों को हिरासत में ले लिया। Murder Mystery Pendra News अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अविनाश मिश्रा ने इस पूरी घटना और आरोपियों की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.