Rojgar Sahayak Regularization: रोजगार सहायक अब कहलाएंगे सरकारी कर्मचारी? नियमितीकरण पर हाईकोर्ट ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, कहा- .. नहीं तो हम लेंगे एकपक्षीय फैसला
रोजगार सहायक अब कहलाएंगे सरकारी कर्मचारी? नियमितीकरण पर हाईकोर्ट ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, Rojgar Sahayak Regularization Latest Update
Rojgar Sahayak Regularization. Image Source- IBC24
जबलपुरः Rojgar Sahayak Regularization मध्यप्रदेश में ग्राम रोजगार सहायकों (GRS) के नियमितीकरण की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के प्रति कड़ा रुख अपनाया है। जबलपुर स्थित हाईकोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि अगली सुनवाई तक सरकार अपनी ओर से जवाब प्रस्तुत नहीं करती है, तो न्यायालय एकपक्षीय फैसला लेने के लिए बाध्य होगा।
Rojgar Sahayak Regularization मिली जानकारी के अनुसार यह मामला पिछले करीब दो वर्षों से हाईकोर्ट में लंबित है। इसके बावजूद राज्य सरकार द्वारा अब तक कई सुनवाईयों में अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया है, जिस पर कोर्ट ने नाराजगी जताई है। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रैल को निर्धारित की है और सरकार को अंतिम अवसर देते हुए जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश के लगभग 25 हजार ग्राम रोजगार सहायकों ने याचिकाएं दायर कर अन्य राज्यों की तर्ज पर नियमितीकरण की मांग की है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि वे लंबे समय से कार्यरत हैं, इसके बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है। अब सभी की निगाहें 27 अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर कोर्ट का रुख स्पष्ट हो सकता है।
यह भी पढ़ेंः-
- Vishwas Sarang ke Bangle me Chori: सहकारिता मंत्री के सरकारी बंगले में चोरों ने लगाई सेंध, ताला तोड़कर ये सामान पार कर फरार हो गए चोर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
- Uttarakhand KV Approvel News: राज्य को मिली केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी.. CM पुष्कर सिंह धामी ने जताया केंद्र सरकार का आभार, जानें किस जिले में होगा स्थापित
- Bhoot Bangla Trailer Out: रिलीज हुआ ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर, एक बार फिर हंसी का तड़का लगाने आई अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी
- Jio Recharge Plan: रिचार्ज का खर्च होगा आधा? सबसे सस्ता प्लान लॉन्च, पूरे महीने की वैलिडिटी, कीमत इतनी कम कि यकीन करना मुश्किल!
- Rahul Gandhi Puducherry Rally: राहुल गांधी का बड़ा ऐलान.. हर बेरोजगार को मिलेंगे 2000-2000 रुपये, इस राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का भी किया वादा
- Priyanka Gandhi in Kerala: केरल पहुंची सांसद प्रियंका गांधी.. जोरशोर से उठाया शिक्षित बेरोजगारों का मुद्दा, कहा, ‘हम समझौतावादी और कायर नेताओं के हाथों में हैं’
- DMart Share Price: Q4 में Dmart के शेयर ने लगाई 3% की छलांग, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, मुनाफा कमाने का बताया ये तरीका!
- Pakistani Cricketers in IPL: ये पाकिस्तानी खिलाड़ी भी खेल चुके है IPL.. जानें किन टीमों ने लगाई थी बोली और क्या थी कीमत..

Facebook


