Jaipur News: जापानी महिला से राजधानी में छेड़छाड़, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही तलाश
Jaipur News: जयपुर के आमेर इलाके में जापान की एक महिला पर्यटक से कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
Jaipur News/Image Credit: IBC24.in
- जयपुर के आमेर इलाके में जापान की एक महिला पर्यटक छेड़छाड़।
- महिला के शोर मचाते ही भागे आरोपी।
- पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।
Jaipur News: जयपुर: जयपुर के आमेर इलाके में जापान की एक महिला पर्यटक से कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वह पूरे प्रकरण की जांच कर रही और आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक कथित घटना रविवार सुबह उस समय हुई जब महिला जयगढ़ किले घूमने गई थी और पास के मंदिर की ओर पैदल जा रही थी।
शोर मचाते ही भागे आरोपी
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला पर्यटक दो-तीन दिन पहले ही जापान से राजस्थान आई थी (Jaipur News) और किले के पास स्थित गणेश मंदिर की ओर जा रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘पांच लोगों ने सुनसान इलाके में उसे रोक लिया और उसके साथ बदतमीजी व छेड़छाड़ करने लगे।’’
Jaipur News: अधिकारी ने बताया कि महिला ने शोर मचाया और वहां से भाग निकलने में कामयाब रही, वह दौड़कर पास में मौजूद सुरक्षा गार्ड के पास पहुंची। महिला को परेशान हालत में देखकर गार्ड ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची। (Jaipur News) उन्होंने बताया कि जैसे ही महिला ने मदद के लिए शोर मचाया और गार्ड वहां पहुंचा तो आरोपी भाग निकले।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध
पुलिस ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज में पांच लोग संदिग्ध तरीके से पहाड़ी से नीचे उतरते दिखाई दे रहे हैं और उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। (Jaipur News) उन्होंने भरोसा दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Galaxy S24 Ultra Discount Offer: फ्लैगशिप फोन अब सस्ते में! Galaxy S24 Ultra पर 25,000 रुपये तक की छूट, जानिए कहां मिल रही है ये डील!
- CM Yogi Janta Darshan: बेटी ने बताई पढ़ाई में पैसों की दिक्कत तो सीएम योगी ने दिखाई दरियादिली, अफसरों को तुरंत दिए ये निर्देश, 200 लोगों की समस्याओं का भी हुआ निराकरण
- PM Modi News: पीएम मोदी की रैली में हुआ हंगामा, SHO के साथ हुई हाथापाई, पुलिस उपनिरीक्षक पर मामला दर्ज, जानें क्यों शुरू हुआ था विवाद

Facebook


