Raipur Girl Suicide News: राजधानी के इस मशहूर होटल के कमरे से युवती ने लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत, पुलिस ने दी ये अहम जानकारी
Raipur Girl Suicide News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवती ने होटल के कमरे से कूदकर आत्महत्या कर ली है।
Raipur Girl Suicide News/Image Credit: IBC24.in
- रायपुर में एक युवती ने होटल के कमरे से कूदकर आत्महत्या कर ली है।
- यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन के पास का है।
- गंज पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Raipur Girl Suicide News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक युवती ने होटल के कमरे से कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मृतका क शव को पुलिस की टीम ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन के पास का है। (Raipur Girl Suicide News) यहां सिद्धि विनायक नाम के होटल में रुकी एक लड़की ने बुधवार दोपहर कमरे से छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद युवती सीधे जीआरपी एसपी ऑफिस कैंपस में गिरी। युवती को सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवती के शव के पास से होटल के कमरे की चाबी बरामद हुई है, जिसके मुताबिक युवती होटल के रूम नंबर 405 में रुकी हुई थी और इसी कमरे से उसने छलांग लगाई है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
इस हादसे की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक सामने आई जानकरी के अनुसार, युवती मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। वहीं पुलिस की टीम होटल स्टाफ और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। (Raipur Girl Suicide News) पुलिस की टीम युवती के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Raisen farmer News : गले में इस वजह से फंदा लटकाकर कलेक्टर ऑफिस पहुँच गया किसान, अधिकारियों को पूरे परिवार समेत दी आत्महत्या की धमकी
- Samvida Karmchari Latest News: नियमितीकरण की राह देख रहे संविदा कर्मचारियों को लगा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज कर दी याचिका, कहा- नहीं बनता आपका कोई अधिकार
- PM Modi Talked Kuwait Crown Prince: PM मोदी ने प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद को दी ईद की अग्रिम शुभकामनाएं, मिडिल ईस्ट के ताजा हालात पर की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर कही ये बात

Facebook


