PM Modi Talked Kuwait Crown Prince: PM मोदी ने प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद को दी ईद की अग्रिम शुभकामनाएं, मिडिल ईस्ट के ताजा हालात पर की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर कही ये बात

PM Modi Talked Kuwait Crown Prince: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद को ईद की अग्रीम शुभकामनाएं दी।

PM Modi Talked Kuwait Crown Prince: PM मोदी ने प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद को दी ईद की अग्रिम शुभकामनाएं, मिडिल ईस्ट के ताजा हालात पर की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर कही ये बात

PM Modi Talked Kuwait Crown Prince/Image Source: Narendra Modi

Modified Date: March 18, 2026 / 05:57 pm IST
Published Date: March 18, 2026 5:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने कुवैत के प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद से की बात ।
  • पीएम मोदी ने प्रिंस शेख सबाह को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं ।
  • पीएम मोदी ने शेख से मिडिल ईस्ट के ताजा हालात पर चर्चा की।

PM Modi Talked Kuwait Crown Prince: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बातचीत की है। पीएम मोदी ने प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद को ईद के लिए अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इतना ही नहीं दोनों दिग्गज नेताओं के बीच मिडिल ईस्ट के ताजा हालात पर चर्चा भी की गई (PM Modi Talked Kuwait Crown Prince) और हाल ही में हुए घटनाक्रमों पर चिंता व्यक्त की। पीएम मोदी ने सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बातचीत की जानकारी साझा की है।

पीएम मोदी ने शेख सबाह अल-खालिद को दी ईद की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि, कुवैत के क्राउन प्रिंस, HH शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बात की और ईद के आने वाले त्योहार पर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

PM Modi Talked Kuwait Crown Prince: हमने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया और हाल के घटनाक्रमों पर अपनी चिंताएँ साझा कीं। कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमलों की भारत द्वारा की गई निंदा को हमने फिर से दोहराया। होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित (PM Modi Talked Kuwait Crown Prince) करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

हम इस बात पर सहमत हुए कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए निरंतर कूटनीतिक जुड़ाव अत्यंत आवश्यक है। कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई के लिए लगातार समर्थन देने हेतु मैंने उनका आभार व्यक्त किया।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.