Padma Awards 2026: केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का किया ऐलान, 131 हस्तियां होंगी सम्मानित, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के इन लोगों को मिलेगा अवार्ड

Ads

गणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान, इन शख्सियतों को मिलेगा पद्मश्री, Government announced Padma Awards 2026

  •  
  • Publish Date - January 25, 2026 / 04:28 PM IST,
    Updated On - January 26, 2026 / 12:11 AM IST
HIGHLIGHTS
  • गणतंत्र दिवस से पहले Padma Awards 2026 की घोषणा
  • कुल 45 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार देने का ऐलान
  • पद्म पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी

नई दिल्लीः Padma Awards 2026:  केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस से पहले 2026 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस बार देश के 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिया जाएगा। दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। झारखंड के पूर्व सीएम दिवंगत नेता शिबु सोरेन और गायिका अलका याज्ञनिक समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया है। इसमें मध्यप्रदेश चार और छत्तीसगढ़ के तीन नाम शामिल है। मध्यप्रदेश के भगवान दास रैकवार को राई नृत्य यानी कला के क्षेत्र में, बैतूल जिले मोहन नागर को शिक्षा के क्षेत्र में और कैलाश चंद्र पंत को साहित्य के क्षेत्र में यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

छत्तीसगढ़ के इन लोगों को मिला पद्मश्री पुरस्कार

Padma Awards 2026: वहीं अगर छत्तीसगढ़ की बात करें तो रामचन्द्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले का संयुक्त रूप से यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं बुधरी ताती को भी यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। ये तीनों लोग दंतेवाड़ा जिले से ताल्लूक रखते हैं औरसमाज सेवा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करते हैं।

यहां देखें पूरी सूची

Padma Awards 2026 by Deepak Sahu

गणतंत्र दिवस पर होती है पद्म पुरस्‍कार की घोषणा (Padma Awards 2026 Announcement)

पद्म पुरस्‍कार, यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मानों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में स्‍थापित, इन पुरस्‍कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्‍कारों के अंतर्गत ‘उत्‍कृष्‍ट कार्य’ के लिए सम्‍मानित किया जाता है। पद्म पुरस्‍कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्‍ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। चिकित्‍सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्‍य सरकारी सेवक, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी सेवक भी शामिल है, पद्म पुरस्‍कारों के पात्र नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:-