Dhamtari Crime News: पोते ने नानी को उतारा मौत के घाट, मां का भी किया ऐसा हाल, शराब पीने के दौरान इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Ads

पोते ने नानी को उतारा मौत के घाट, मां का भी किया ऐसा हाल, grandson killed his grandmother and also left his mother half dead In Dhamtari

  • Reported By: Devendra Mishra

    ,
  •  
  • Publish Date - September 2, 2025 / 03:49 PM IST,
    Updated On - September 3, 2025 / 12:09 AM IST

Durg News. Image Credit: IBC24 File Photo

धमतरीः Dhamtari Crime News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। पैसों के विवाद में युवक ने अपनी नानी की हत्या कर दी और बीच-बचाव कर रही मां को भी बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More : NHM Strike Chhattisgarh News Today: NHM कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश जारी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- हमने नहीं किया नियमितीकरण का वादा

Dhamtari Crime News: मिली जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बठेना वार्ड का है, जहां बीती रात आरोपी लोमन उर्फ गोलू ध्रुव अपनी मां पूर्णिमा, नानी लखनिन के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान पैसों को लेकर कहासुनी हुई और विवाद गहरा गया। आरोपी ने गुस्से में आकर लकड़ी के बत्ते से नानी और मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान नानी लखनी ध्रुव की मौत हो गई। वहीं मां पूर्णिमा जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। आरोपी लोमन ध्रुव को पुलिस गिरफ्तार कर ली है।

Read More : Rajnandgaon Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आदिवासी विकास विभाग में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन 

बताया जा रहा है आरोपी मूल रूप से अंतागढ़ निवासी है जो पिछले तीन साल से अपनी नानी के घर पर ही रह रहा था। वहीं नशे और गुस्से के कहर ने बेटे को हैवान बना दिया और एक घर को हमेशा के लिए मातम में बदल दिया।