हिमाचल प्रदेश: छात्र ने एक विषय में अनुत्तीर्ण होने के बाद आत्महत्या की

हिमाचल प्रदेश: छात्र ने एक विषय में अनुत्तीर्ण होने के बाद आत्महत्या की

हिमाचल प्रदेश: छात्र ने एक विषय में अनुत्तीर्ण होने के बाद आत्महत्या की
Modified Date: May 11, 2026 / 04:56 pm IST
Published Date: May 11, 2026 4:56 pm IST

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 11 मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर के एक गांव में 15 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में एक विषय में सफल न हो पाने के कारण काफी परेशान था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) ने रविवार को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.87 रहा।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अमन कुमार ने थथल जंगल स्थित सरकारी हाई स्कूल से परीक्षा दी थी और वह एक विषय में ‘कम्पार्टमेंट’ (एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण होने के कारण पुनः परीक्षा) पाने के बाद तनाव में था।

पुलिस के अनुसार, रविवार को जब परिणाम घोषित हुए, तब अमन घर पर अकेला था। उसके पिता दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए थे, जबकि उसकी माता एक समारोह में शामिल होने गई थीं। जब अमन को अपने पता चला कि एक विषय में उसको ‘कम्पार्टमेंट’ मिला है, तो उसने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और छत से फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। दोपहर में जब उसकी मां घर लौटी तो उसने दरवाजा बंद पाया।

बार-बार आवाज देने पर भी महिला को कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उसने खिड़की से कमरे के अंदर देखा और अमन को लटका हुआ पाया।

इसके बाद स्थानीय लोगों को सूचना दी गई और मामले की सूचना तलाई पुलिस थाने को दी गई।

पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घुमारविन के पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या माना जा रहा है। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा

राखी माधव

माधव


लेखक के बारे में