Reported By: Nitesh Gupta
,Surajpur Crime News || Image- Symbolic (Canva)
Surajpur Crime News: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जहां पत्नी की मौत के पीछे किसी और का नहीं बल्कि उसके अपने पति का हाथ निकला। आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी सुनाई, लेकिन जांच के बाद सच सामने आ गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Surajpur Crime News: दरअसल मामला सलका-उमेश्वरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम तारकेश्वरपुर का है। यहां रहने वाले अलमा प्रजापति ने 3 मार्च को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी लीलावती घर में मृत मिली है। उसने बताया था कि वह सुबह अपने पड़ोसी के साथ कार से खड़गवां-रतनपुर सामान लेने गया था और घर में उसकी पत्नी अकेली थी। रात में जब वह बैकुंठपुर की ओर से घर लौटा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी पलंग के नीचे जमीन पर औंधे मुंह लेटी हुई है। आरोपी ने पहले इसे नशे की हालत समझकर ध्यान नहीं दिया, लेकिन अगले दिन सुबह जब उसे उठाने की कोशिश की (Surajpur Crime News) तो उसकी मौत हो चुकी थी और चेहरे पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात कारणों से मौत का मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के दौरान सामने आया कि आरोपी का दूसरी महिलाओं से बातचीत को लेकर अक्सर पत्नी से विवाद होता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा और मारपीट भी होती थी।
Surajpur Crime News: मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस ने संदेही अलमा प्रजापति से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी उसके चरित्र पर संदेह कर बार-बार झगड़ा करती थी। घटना की रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने हाथ-पैर, प्लास्टिक पाइप और चाकू से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। बाद में खुद को बचाने के लिए उसने चौकी में मनगढ़ंत रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और पाइप बरामद कर लिया है। (Surajpur Crime News) आरोपी अलमा प्रजापति, को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज़ है जो क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर और गुंडा बदमाश भी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
इन्हे भी पढ़ें:-