IBC24 Swarnasharda Scholarship 2026: आजादी पर्व पर बस्तर के मेधावियों का सम्मान, डिप्टी सीएम विजय शर्मा देंगे IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप, इतने बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

Ads

आजादी पर्व पर बस्तर के मेधावियों का सम्मान, डिप्टी सीएम विजय शर्मा देंगे IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप, IBC24 Swarnasharda Scholarship 2026 in CG

  •  
  • Publish Date - August 15, 2026 / 08:24 AM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 03:42 PM IST

रायपुरः IBC24 Swarnasharda Scholarship 2026 यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। इस बार भी IBC24 छत्तीसगढ़ की प्रतिभावान बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। पहले चरण में यह आयोजन आज बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में हो रहा है।

IBC24 Swarnasharda Scholarship 2026 जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में संभाग के 7 जिलों के 8 टॉपरों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा होंगे। इस दौरान उनके साथ IBC24 के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल संवाद करेंगे। इसके अलावा अलग-अलग सेशन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे लोग शामिल होंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-