IGKV Raipur Protest News/Image Credit: IBC24.in
IGKV Raipur Protest News: रायपुर: प्रदेश के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक हड़ताल पर बैठ गए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेशभर के 27 कृषि विज्ञान केंद्रों के करीब 182 वैज्ञानिक हड़ताल पर चले गए हैं। (IGKV Raipur Protest News) सभी वैज्ञानिक 16 से 20 फरवरी तक हड़ताल पर रहेंगे।
IGKV Raipur Protest News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रदेशभर के करीब 182 वैज्ञानिको ने पूरा वेतन नहीं मिलने समेत 7 सूत्रीय मांगों को लेकर 16 फरवरी से 20 फरवरी तक हड़ताल शुरू कर दी है। रायपुर के वैज्ञानिक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के गेट पर ही धरने पर बैठ गए हैं। (IGKV Raipur Protest News) धरने पर बैठे वैज्ञानिकों ने बताया कि, उन्हें डेढ़ साल से पूरा वेतन नहीं मिला है। वैज्ञानिकों का कहना है कि, हाईकोर्ट से हमारे पक्ष में निर्णय आने के बाद भी हमें पूरा वेतन नहीं मिल रहा है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि, अगर उनकी 7 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं हुई तो सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
इन्हे भी पढ़ें:-