IGKV Re Exam Date: पेपर लीक के बाद कल से फिर होंगी कृषि विश्वविद्यालय की रद्द परीक्षाएं, कॉलेजों को ई-मेल से भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र, जानें क्या-क्या बदलाव हुआ?

IGKV Re Exam Date: पेपर लीक के बाद कल से फिर होंगी कृषि विश्वविद्यालय की रद्द परीक्षाएं, कॉलेजों को ई-मेल से भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र, जानें क्या-क्या बदलाव हुआ?

IGKV Re Exam Date: पेपर लीक के बाद कल से फिर होंगी कृषि विश्वविद्यालय की रद्द परीक्षाएं, कॉलेजों को ई-मेल से भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र, जानें क्या-क्या बदलाव हुआ?

IGKV Re Exam Date: पेपर लीक के बाद कल से फिर होंगी कृषि विश्वविद्यालय की रद्द परीक्षाएं, कॉलेजों को ई-मेल से भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र, जानें क्या-क्या बदलाव हुआ? /image: IBC24 File

Modified Date: September 6, 2026 / 01:51 pm IST
Published Date: September 6, 2026 1:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पेपर लीक के बाद रद्द 3 परीक्षाएं 7, 8 और 9 सितंबर को दोबारा होंगी
  • प्रश्नपत्र पासवर्ड प्रोटेक्टेड ई-मेल के जरिए कॉलेजों को भेजे जाएंगे
  • पेपर खोलते समय वीडियोग्राफी और CCTV निगरानी अनिवार्य की गई

रायपुर। IGKV Re Exam Date: छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya Paper Leak) में एंटोमोलॉजी, प्लांट पैथोलॉजी और फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स के पेपर लीक होने के बाद कृषि विवि ने बड़ा फैसला लिया है। रद्द की गईं तीन परीक्षाएं अब 7, 8 और 9 सितंबर को दोबारा आयोजित की जाएगी। एग्जाम से पहले पेपर लीक ना हो इसके लिए प्रश्नपत्र ई-मेल के जरिए कॉलेजों को भेजे जाएंगे और सुरक्षा के लिए ई-मेल पासवर्ड प्रोटेक्टेड रहेगा। परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले ही पासवर्ड भेजा जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से गठित कमेटी की मौजूदगी में प्रश्नपत्र खोला जाएगा। वहीं, प्रश्नपत्र खोलते समय वीडियोग्राफी भी अनिवार्य किया गया है।

परीक्षा से कुछ घंटे पहले लीक हुआ था पेपर (IGKV Paper Leak )

IGKV Re Exam Date तीनों विषयों के प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही WhatsApp पर वायरल हो गए थे। प्रश्नपत्र वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय ने संबंधित परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। अब इन परीक्षाओं को 7, 8 और 9 सितंबर को दोबारा आयोजित किया जाएगा।

दोषी पाए गए छात्रों पर कार्रवाई

IGKV Exam News Today बता दें कि 20 अगस्त के पेपर लीक (IGKV Paper Leak News) प्रकरण में रायपुर पुलिस द्वारा भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग के जिन दोषी पाए गए छात्रों को हिरासत में लिए गया है। उनके ऊपर भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही 20 अगस्त को आयोजित बी.एस.सी. कृषि द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी प्रश्न पत्र तथा 07 अगस्त को आयोजित प्रथम वर्ष के प्लांट पैथोलॉजी प्रश्न पत्र की गोपनीयता सुनिश्चित करने हेतु भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वरों को भी कारण बताओ नोटिस देने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.