Reported By: Rajkumar Sahu
,CG Honey Trap Case | Image Source | IBC24
जांजगीर: CG Honey Trap Case: जिले के बसंतपुर गांव के एक युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर 17 लाख रुपये की फिरौती मांगने की सनसनीखेज साजिश का खुलासा हुआ है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है जबकि साजिश का मास्टरमाइंड दीपक रात्रे अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
CG Honey Trap Case: जानकारी के अनुसार बसंतपुर गांव के निवासी किशन साहू को एक शातिर बदमाश ने पहले लड़की बनकर व्हाट्सएप पर दोस्ती की। इसके बाद किशन को फंसाने के लिए आयशा बेगम नाम की महिला को भी साजिश में शामिल किया गया। आयशा को इस काम के लिए 50 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी।
CG Honey Trap Case: साजिश के तहत 12 जून को किशन साहू को एक स्थान पर बुलाया गया जहां आयशा बेगम के साथ उसे आपत्तिजनक स्थिति में लाने की योजना बनाई गई। मौके पर पहले से मौजूद दीपक रात्रे और अभय सूर्यवंशी ने छिपकर उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद किशन साहू और उसके पिता को ब्लैकमेल कर 17 लाख रुपये की मांग की गई। फिरौती न देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई।
CG Honey Trap Case: घबराए युवक ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी जिसके बाद परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सक्रियता दिखाते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने आयशा बेगम और अभय सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी दीपक रात्रे फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से इस घटना में प्रयुक्त दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।