Janjgir Barat Return Twist
जांजगीर : Janjgir Barat Return Twist : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में शराब पीकर बारात लाने वाले दूल्हे को सबक सिखाने के चर्चित मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला ट्विस्ट सामने आया है। जिस युवती ने कुछ दिन पहले दूल्हे की इस हरकत पर बारात को बैरंग वापस लौटा दिया था, उसने अब उसी युवक के घर जाकर उससे शादी कर ली है। यह खबर पूरे इलाके में खूब चर्चा का विषय बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला यह है कि बीते 23 जून को युवक संतकुमार राय जब शराब के नशे में बारात लेकर पहुँचा था, तब दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार करते हुए बारात लौटा दी थी। Girl Marriage With Same Groom Janjgir लड़की के इस साहसी कदम की हर तरफ तारीफ हुई थी और यहाँ तक कि 25 जून को एसपी (SP) ने युवती को सम्मानित भी किया था।
इसके बाद 30 जून को परिवार परामर्श केंद्र में युवती ने इस मामले में चार्ज भी लिया था। Janjgir Groom Alcohol Barat Return Twist लेकिन अब कहानी पूरी तरह बदल गई है; युवती खुद युवक के गांव खोखरा पहुँची और वहाँ जाकर उसने संतकुमार राय से ही विवाह कर लिया।पहले समाज के सामने बहादुरी की मिसाल पेश करने वाली इस युवती के अचानक बदले फैसले ने सबको हैरान कर दिया है।