Janjgir-Champa Car Accident: भीषण कार एक्सीडेंट.. तहसीलदार की पत्नी की दर्दनाक मौत, 4 साल का बेटा घायल, जानें कहाँ और कैसे हुआ हादसा
Janjgir-Champa Bharatmala Highway Car Accident: जांजगीर-चाम्पा में भीषण सड़क हादसा, तहसीलदार की पत्नी की मौत, 4 साल का बेटा घायल
Muzaffarpur Road Accident News//Photo Credit: IBC24
- भारतमाला हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से दर्दनाक हादसा
- तहसीलदार की पत्नी की मौत, चार साल का बेटा गंभीर घायल
- कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर भी तीन ट्रेलर और कार की भिड़ंत
जांजगीर-चाम्पा: जिले के सांकर गाँव से गुजरने वाले भारतमाला हाइवे में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। (Janjgir-Champa Bharatmala Highway Car Accident) इस हादसे में कोरबा में पदस्थ तहसीलदार की पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है। वही उनके चार साल के बेटे को गंभीर चोटें आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ तेज रफ़्तार कार हाइवे के किनारे एक मालवाहक से जा भिड़ी। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने फ़ौरन सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी।
कटघोरा हाइवे में भी हादसा
एक और बड़ा सड़क हादसा कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे क्रमांक में हुआ है। सूचना के अनुसार यहां तीन ट्रेलर और एक कार के बीच भिड़ंत हो गई है। इस घटना में पांच लोग जख्मी हुए है। (Janjgir-Champa Bharatmala Highway Car Accident) सभी को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में दाखिल कराया गया। फिलहाल पुलिस हादसे की वजहों को जानने के प्रयास में जुटी हुई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
दिल्ली के सीआर पार्क में धन संबंधी विवाद को लेकर पिता-पुत्र की चाकू से हमला कर हत्या
इस सप्ताहांत अमेरिका और ईरान के बीच प्रत्यक्ष वार्ता का दूसरा दौर हो सकता है: ट्रंप
मेरी लगाई आग की आंच दिल्ली तक, मोदी को लगा करारा झटका: स्टालिन
एलसीआर कॉलेज विवाद: छात्रों ने स्पष्टीकरण जारी कर राजनीतिक पूर्वाग्रह से इनकार किया
इजराइल की हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है: नेतन्याहू

Facebook


