Shivrinarayan Mela Accident News: शिवरीनारायण के मेले में हादसा.. महिला के ऊपर अचानक टूटकर गिरा आकाश झूला का हिस्सा, जानें कितना हुआ नुकसान..

Ads

Shivrinarayan Mela Accident News: शिवरीनारायण मेले में आकाश झूले की लोहे की प्लेट टूटकर गिरने से महिला घायल, प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया।

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 08:03 PM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 08:31 PM IST

Shivrinarayan Mela Accident News || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • मेले में झूला टूटने से महिला घायल
  • पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की
  • झूलों का संचालन एहतियात के लिए बंद

जांजगीर-चाम्पा: पिछले दिनों हरियाणा के सूरजकुंड मेले में एक बड़ा हादसा हुआ था, जहां ‘सुनामी झूला’ टूटकर गिर गया था। इस घटना में एक पुलिस उप-निरीक्षक की मौत हो गई थी और 10 से अधिक लोग घायल हुए थे। (Shivrinarayan Mela Accident News) इसी तरह का एक हादसा अब छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेले में सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, मेले में लगे आकाश झूले की लोहे की एक प्लेट अचानक टूटकर नीचे गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और एहतियात के तौर पर झूलों का संचालन बंद कर दिया गया। साथ ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। (Shivrinarayan Mela Accident News) फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, समय रहते स्थिति संभाल ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इन्हें भी पढ़ें: –

Q1. शिवरीनारायण मेले में किस प्रकार का हादसा हुआ?

👉 मेले में लगे आकाश झूले की लोहे की प्लेट टूटकर नीचे गिरी।

Q2. इस हादसे में कितने लोग घायल हुए?

👉 महिला गंभीर रूप से घायल हुई और बिलासपुर रेफर की गई।

Q3. प्रशासन ने हादसे के बाद क्या कार्रवाई की?

👉 झूलों का संचालन रोककर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।