Janjgir EE Shashank Singh Suspended : साहब की ‘गुंडागर्दी’ का हुआ द एंड! ड्राइवर को दी थी ऐसी धमकी, ऑडियो वायरल होते ही EE पर गिरी गाज, कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के जांजगीर में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह को ड्राइवर के साथ कथित बदसलूकी और गाली-गलौज के वायरल ऑडियो के बाद तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद अपर कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
Janjgir EE Shashank Singh Suspended / Image Source : SCREENGRAB
- जांजगीर में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह सस्पेंड
- ड्राइवर के साथ कथित बदसलूकी और गाली-गलौज का ऑडियो हुआ वायरल
- अपर कलेक्टर की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद हुई सख्त कार्रवाई
जांजगीर: Janjgir EE Shashank Singh Suspended छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। यहाँ जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता (EE) शशांक सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। ईई शशांक सिंह पर अपने ही विभाग के ड्राइवर से बदसलूकी और गाली-गलौज करने का आरोप है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर ईई शशांक सिंह और उनके ड्राइवर के बीच बातचीत का एक ऑडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस ऑडियो में ईई साहब अपने ड्राइवर को गंदी गालियां देते हुए उसे दंतेवाड़ा भेजने की धमकी देते सुनाई दे रहे थे।
जाँच में आरोप सही हुए साबित
ऑडियो वायरल होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच अपर कलेक्टर को सौंपी गई थी। अपर कलेक्टर की जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद ईई शशांक सिंह के खिलाफ निलंबन की यह कड़ी कार्रवाई की गई है।
इन्हें भी पढ़ें :
- PM Modi Netherlands Visit : सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को लेकर PM मोदी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! नीदरलैंड दौरे में इन अहम मुद्दों पर बनी ऐतिहासिक सहमति
- Aaj Ka Rashifal : ग्रहों का महागोचर खोल देगा इन राशियों के लिए कुबेर का खजाना, क्या आपकी राशि भी है शामिल?
- Aaj Ka Panchang 17 May 2026 : आज रविवार को बन रहा है बेहद खास संयोग, जानें किस समय भूलकर भी न करें शुभ काम

Facebook


