Former IAS Vijay Bahadur Singh Death: इस पूर्व IAS का निधन, जूझ रहे थे ब्लड कैंसर से.. कभी नहीं बन पाए थे कलेक्टर, फिर मिला कमिश्नरी तो कर दिया था साफ़ इंकार

उत्तर प्रदेश के पूर्व आईएएस अधिकारी विजय बहादुर सिंह का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। ब्लड कैंसर से जूझ रहे सिंह ने प्रशासनिक सेवा में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी थीं।

Former IAS Vijay Bahadur Singh Death: इस पूर्व IAS का निधन, जूझ रहे थे ब्लड कैंसर से.. कभी नहीं बन पाए थे कलेक्टर, फिर मिला कमिश्नरी तो कर दिया था साफ़ इंकार

Former IAS Vijay Bahadur Singh Death News || Image- Dr.Ahtesham Siddiqui FILE

Modified Date: July 26, 2026 / 08:47 pm IST
Published Date: July 26, 2026 8:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ब्लड कैंसर से हुआ निधन।
  • 1993 में बने थे आईएएस।
  • प्रशासनिक जगत में शोक।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी विजय बहादुर सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले करीब एक महीने से ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। (Former IAS Vijay Bahadur Singh Death) उनका इलाज लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था। आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से प्रशासनिक महकमें में शोक की लहर है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

PCS से बने थे भाप्रसे अधिकारी

विजय बहादुर सिंह वर्ष 1981 बैच के पीसीएस अधिकारी थे। बाद में वर्ष 1993 में उन्हें पदोन्नति देकर आईएएस बनाया गया। अपने लंबे प्रशासनिक करियर में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग और कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव के रूप में सेवाएं दीं। पीसीएस अधिकारी रहते हुए विजय बहादुर सिंह ने फिरोजाबाद, बरेली, इलाहाबाद और शाहजहांपुर में एडीएम और सीडीओ के पद पर काम किया। इसके अलावा उन्होंने कई जिलों में एसडीएम के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

कमिश्नर का पद लेने से किया था इनकार

विजय बहादुर सिंह अपने प्रोफेशनल करियर के एक फैसले को लेकर भी काफी चर्चित रहे। बताया जाता है कि उन्हें पूरे सेवा काल में कभी भी जिलाधिकारी यानी कलेक्टर बनने का मौका नहीं मिला। बाद में जब सरकार ने उन्हें देवीपाटन मंडल का कमिश्नर नियुक्त किया, तो उन्होंने साफ़ इनकार कर दिया। (Former IAS Vijay Bahadur Singh Death) उनका कहना था कि जब उन्हें कभी डीएम बनने का अवसर नहीं मिला, तो सीधे कमिश्नर का पद स्वीकार करना उचित नहीं होगा। उनके इनकार के बाद सरकार को करीब एक सप्ताह के भीतर उनका कमिश्नर नियुक्ति आदेश वापस लेना पड़ा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: पालघर के एक बिल्डर से पांच लाख रुपये की साइबर ठगी

भारत आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंचा

आम लोगों के हित के लिए काम करें आयकर अधिकारी : सीतारमण

वॉशिंगटन पहले टेस्ट से बाहर, रेड्डी और हर्षित का श्रीलंका में खेलना संदिग्ध

बिहार: नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रदर्शन के दौरान तेजप्रताप यादव गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

कच्चे तेल के दाम, फेडरल रिजर्व के ब्याज पर निर्णय से तय होगी बाजार की दिशा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown