Jashpur School Bible Case / Image Source : AI GENERATED
जशपुर: Jashpur School Bible Case छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले से 11 फरवरी को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यहां एक शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक दीपक तिग्गा ने कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं को बाइबिल की किताबें बांट दीं। इस मामले में IBC24 की खबर का बड़ा असर हुआ है। रायपुर स्थित लोक शिक्षण संचालनालय ने कार्रवाई करते हुए व्याख्याता दीपक तिग्गा को निलंबित कर दिया है।
दरअसल, पूरा मामला फरसाबहार के केरसई स्कूल का है। यहां पदस्थ शिक्षक दीपक तिग्गा ने छात्र-छात्राओं को फेयरवेल के बाद बाइबिल की किताबें बांटी थीं। इस मामले की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने 14 बाइबिल की किताबें बरामद कीं और प्राचार्य ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की थी।
इस पूरे मामले में शिक्षक के खिलाफ विभागीय जांच की गई थी। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद रायपुर लोक शिक्षण संचालनालय ने तत्काल प्रभाव से व्याख्याता दीपक तिग्गा को निलंबित कर दिया।गौरतलब है कि यह पूरा मामला 11 फरवरी को सामने आया था। IBC24 ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
न्हे भी पढ़ें:-