Jashpur Bike Stunt Video: छत्तीसगढ़ में मौत से खेलते बाइकर्स! हाईवे पर खतरनाक स्टंट करते वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने उतारी सारी हवा
छत्तीसगढ़ में मौत से खेलते बाइकर्स…Jashpur Bike Stunt Video: Bikers playing with death in Chhattisgarh! Video of them doing dangerous stunts

Jashpur Bike Stunt Video | Image Source | IBC24
- जशपुर में स्टंटबाजों का आतंक,
- 17 बाइकर्स पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नाबालिग भी शामिल,
- कुनकुरी थाना क्षेत्र में NH-43 पर कर रहे थे खतरनाक स्टंट,
जशपुर: Jashpur Bike Stunt Video: जिले में स्टंटबाजी का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है जहां NH-43 पर 17 बाइकर्स की टोली ने सड़कों को स्टंट ग्राउंड बना दिया। सोशल मीडिया पर इन युवकों का स्टंट करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर सभी पर कार्रवाई की।
Jashpur Bike Stunt Video: इन सभी बाइकर्स द्वारा सड़क पर तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए खतरनाक स्टंट किए जा रहे थे। हैरानी की बात यह रही कि इस गैंग में दो नाबालिग भी शामिल थे। सभी युवक मोडिफाइड बाइकों का इस्तेमाल कर रहे थे जिससे स्टंट और भी खतरनाक हो गए थे।
Jashpur Bike Stunt Video: पुलिस ने वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 17 बाइकर्स के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जिसमें कुल 37,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। साथ ही नाबालिगों को परिजनों की निगरानी में सौंपा गया है और परिजनों को सख्त चेतावनी दी गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भारत में खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर ₹1,000 से ₹5,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है, और बार-बार अपराध करने पर जुर्माना और सज़ा बढ़ सकती है। इस मामले में कुल ₹37,000 का जुर्माना वसूला गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Jashpur Bike Stunt Video: Bikers playing with death in Chhattisgarh
जशपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm