जशपुर: Jashpur News: जशपुर जिले के आदिवासी बाहुल्य गांव बेहराखार में उस समय उम्मीद की नई किरण जगी जब पद्मश्री जागेश्वर यादव ने बिरहोर समाज के बीच पहुँचकर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें प्रशासन तक पहुँचाने का भरोसा दिलाया। यादव के इस जनसंपर्क अभियान का प्रभाव भी तत्काल देखने को मिला।
Jashpur News: जनसुनवाई के दौरान बिरहोर समाज के लोगों ने सड़क, पेयजल, उप स्वास्थ्य केंद्र और मोबाइल टॉवर जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने बताया कि वर्षों से मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी हो रही है, जिससे उनका जीवन अत्यंत कठिन हो गया है।
Jashpur News: जनसुनवाई के बाद पद्मश्री जागेश्वर यादव ने इन समस्याओं की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दी। जनजातीय समाज की पीड़ा और ज़मीनी हालात को सुनते ही मुख्यमंत्री साय ने तत्काल जागेश्वर यादव को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा की और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के विकास और सम्मानजनक जीवन के लिए संकल्पबद्ध है, और जल्द ही इन समस्याओं के निराकरण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।