छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से जवान घायल

Ads

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से जवान घायल

  •  
  • Publish Date - August 14, 2025 / 02:43 PM IST,
    Updated On - August 14, 2025 / 02:43 PM IST

बीजापुर, 14 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती क्षेत्र में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले में नक्सल रोधी अभियान के लिए डीआरजी बीजापुर और एसटीएफ के संयुक्त दल को इंद्रावती क्षेत्र में रवाना किया गया था और आज जब दल क्षेत्र में था तब नक्सलियों की बिछाई बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से एक जवान घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान की जान खतरे से बाहर है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजा जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षाबलों के जवान लगातार गश्त पर हैं।

भाषा सं संजीव

मनीषा जोहेब

जोहेब