दो दिन बाद मिला जूनियर इंजीनियर का शव, विश्वकर्मा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

जिले के नगरदा क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव की नहर में मृतक इंजीनियर का शव पाया गया है। सूचना के बाद मौके पर नगरदा पुलिस पहुंची और तफ्तीश में जुट गई। मृतक जूनियर इंजीनियर कोरबा जिला का रहने वाला था।

दो दिन बाद मिला जूनियर इंजीनियर का शव, विश्वकर्मा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: September 20, 2022 12:02 pm IST

जांजगीर-चाम्पा। विश्वकर्मा विसर्जन के दौरान नहर में बहे जूनियर इंजीनियर की लाश मिल गई है। जिले के नगरदा क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव की नहर में मृतक इंजीनियर का शव पाया गया है। सूचना के बाद मौके पर नगरदा पुलिस पहुंची और तफ्तीश में जुट गई। मृतक जूनियर इंजीनियर कोरबा जिला का रहने वाला था।

read more:  न्यूजीलैंड ने टीम घोषित की, रिकार्ड सातवें विश्व कप में खेलेंगे गुप्टिल

नगरदा थाने के सहायक उपनिरीक्षक एसके बनर्जी ने बताया कि कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव के नहर में 18 सितंबर की रात्रि में लगभग 8 बजे के आसपास विश्वकर्मा विसर्जन के लिए सभी के साथ जूनियर इंजीनियर हनेंद्र सिंह कंवर गया हुआ था और अंधेरा होने की वजह से डीजे की लाइट की रोशनी में विश्वकर्मा विसर्जन किया जा रहा था।

read more: सामने आया बाबा महाकाल के दरबार का भव्य नजारा, देखकर आप भी कहेंगे- हम भी उज्जैन आएंगे महादेव

इसी दौरान एक व्यक्ति ने जूनियर इंजीनियर हरेंद्र को नहर में बहते देखा था, लोगों ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चका और नगरदा थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव की नहर में उसकी लाश मिली है। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवा लिया है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com