Kaavya Kumbh Season 2: राजनांदगांव से रायपुर तक गूंजेगी कविताओं की महफिल, काव्य कुंभ सीजन-2 में जुटेंगे देशभर के दिग्गज कलाकार, 1000 नई कविताओं का होगा संग्रह

Kaavya Kumbh Season 2: राजनांदगांव से रायपुर तक गूंजेगी कविताओं की महफिल, काव्य कुंभ सीजन-2 में जुटेंगे देशभर के दिग्गज कलाकार, 1000 नई कविताओं का होगा संग्रह

Kaavya Kumbh Season 2: राजनांदगांव से रायपुर तक गूंजेगी कविताओं की महफिल, काव्य कुंभ सीजन-2 में जुटेंगे देशभर के दिग्गज कलाकार, 1000 नई कविताओं का होगा संग्रह

Kaavya Kumbh Season 2 | Photo Credit: AI

Modified Date: May 26, 2026 / 12:15 pm IST
Published Date: May 21, 2026 12:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तीन दिवसीय काव्य कुंभ सीजन 2 का आयोजन
  • वसीम बरेलवी, आलोक श्रीवास्तव आदि कलाकारों की होगी प्रस्तुति
  • नई प्रतिभाओं को मिलेगा मौका

रायपुर: Kaavya Kumbh Season 2 कविता और साहित्य प्रेमियों के लिए एक बार फिर खुशखबरी है। देश के सबसे बड़े काव्य महोत्सव (Kavya Mahotsav) के तौर पर पहचान बना चुका “काव्य कुंभ” (Kaavya Kumbh) का दूसरा सीजन शुरू होने जा रहा है। काव्य कुंभ सीजन 2 का अयोजन इस बार 5, 6 और 7 जून को होगा। इस बार आयोजन की शुरुआत प्रदेश की संस्कारधानी राजनांदगांव से होगी, जिसके बाद दो दिनों तक राजधानी रायपुर में आयोजित होगी।

काव्य कुंभ सीजन 2 (Kaavya Kumbh Season 2 ) में इस बार वसीम बरेलवी, आलोक श्रीवास्तव, कबीर कैफे, ज़ुबैर तबिश और मनिका दुबे, राहगीर, पंकज झा, पद्मश्री अनुज शर्मा जैसे कलाकार अपनी प्र​स्तुति देंगे। साथ ही प्रदेश के कलाकारों के लिए 2 काव्य पाठ का स्पेशल स्लॉट रखा गया है। अयोजकों ने बताया कि यह आयोजन सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस बार 1000 नई कविताओं को संग्रहित किया जाएगा और इन कविताओं को संग्रहित कर सोशल मीडिया रील्स के जरिए युवाओं तक पहुंचाया जाएगा, ताकि सकारात्मक और रचनात्मक कंटेंट को बढ़ावा मिल सके।

8 शहरों में ऑडिशन, नए कवियों को मिलेगा मौका

काव्य कुंभ सीजन 2 को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार प्रदेश के 8 शहरों में ऑडिशन किया जाएगा, ताकि नई प्रतिभाओं को मंच मिल सके। साथ ही आदिवासी भाषाओं के लिए भी विशेष स्लॉट रखा गया है। ऑडिशन में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को इंस्टाग्राम हैंडल “kavyakumbhofficial” पर KK2 के साथ अपने शहर का नाम भेजना होगा। कार्यक्रम की टिकटें BookMyShow पर उपलब्ध हैं।

कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे स्मृति में दिया जाएगा पुरस्कार

आयोजकों ने बताया कि इस काव्य कुंभ के मंच पर छत्तीसगढ़ी कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे ने अपनी अंतिम प्रस्तुति दी थी। इस बार उनके सम्मान में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा जाएगा। साथ ही सर्वश्रेष्ठ युवा कवि को डॉ. सुरेंद्र दुबे स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि पिछले सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था। कविता और शायरी के इस मंच पर हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया। पिछले आयोजन में सौरभ द्विवेदी, रज़ा मुराद, राहगीर, अज़हर इक़बाल और कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी थी।

5 जून का राजनांदगांव में कार्यक्रम

आयोजकों का कहना है पिछले सत्र का रिस्पांस देखकर इस बार आयोजन को तीन दिवसीय रखा है जिसमें 5 जून को एक दिवसीय कार्यक्रम राजनांदगांव होगा। यहां ‘राहगीर’ अपनी विशिष्ट गायन शैली और प्रस्तुति के माध्यम से कविता और शायरी को सोशल मैसेज में पिरोकर दर्शकों के सामने पेश करेंगे। 6-7 जून को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कमल विहार स्थित उद्गम ऑडिटोरियम कृष्णा पब्लिक स्कूल में होगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।