कांकेर में सब इंजीनियर से लूट, मारपीट कर सोने की चैन और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

Kanker : 5 youths robbed the sub engineer

कांकेर में सब इंजीनियर से लूट, मारपीट कर सोने की चैन और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: May 10, 2022 10:51 pm IST

कांकेरः छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में मंगलवार को एक सब इंजीनियर लूट की घटना का शिकार हो गया। बदमाशों ने सब इंजीनियर मारपीट कर सोने के चैन लूट फरार हो गए। पांच बदमाशों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। सब इंजीनियर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Read more : अब लाउडस्पीकर के लिए लेनी होगी अनुमति, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई, विवाद के बाद कर्नाटक सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन 

मिली जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी विभाग के सब इंजीनियर उमेश ठाकुर शहर के नए बस स्टैंड के सामने निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम में काम करवा रहे थे। तभी 5 युवक वहां आ पहुंचे और मजदूरों के साथ गालीगलौज करने लगे। इसके बाद मजदूरों ने सब इंजीनियर को इसकी सूचना दी और मजदूर डर कर वहां से भाग गए। वहीं सब इंजीनियर उमेश ठाकुर ट्रैक्टर में मलबा डलवाकर ले जा रहे थे तो बदमाशों ने उन्हें भी रोक लिया। बदमाशों ने उनपर सामान चोरी का आरोप लगाते हुए गालीगलौज कर मारपीट करने लगे और उनकी सोने की चैन और 1100 रुपये नगद लूट कर फरार हो गए। सब इंजीनियर ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Read more :  अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा प्रयागराज का यह इलाका, एयरपोर्ट और सड़क का भी बदला नाम 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।