Couple Romance In Bike : बीच हाईवे चलती बाइक को बना दिया ‘बिस्तर’! युवती ने युवक को गले लगाकर किया ऐसा काम, वायरल वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में चलती बाइक पर रोमांस करता कपल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। नेशनल हाईवे 30 पर यातायात नियमों की अनदेखी करते इस वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Couple Romance In Bike : बीच हाईवे चलती बाइक को बना दिया ‘बिस्तर’! युवती ने युवक को गले लगाकर किया ऐसा काम, वायरल वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

Couple Romance In Bike / Image Source : IBC24

Modified Date: February 7, 2026 / 06:46 pm IST
Published Date: February 7, 2026 6:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांकेर के नेशनल हाईवे 30 पर चलती बाइक पर रोमांस
  • यातायात नियमों की खुलेआम उड़ाई गई धज्जियाँ
  • वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच और कार्रवाई की तैयारी

कांकेर : Couple Romance In Bike छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। यहाँ बाइक सवार कपल जमकर यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाते नज़र आ रहे हैं। कपल चलती बाइक पर बीच सड़क रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया है।

Kanker Viral Video चलती बाइक पर शुरू किया रोमांस


मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कांकेर के चारामा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 का है। सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक तेज़ रफ्तार बाइक चला रहा है, जबकि युवती बाइक की टंकी पर युवक की ओर मुँह करके बैठी है और उससे लिपटी हुई है। इस दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य युवक ने उनका वीडियो बना लिया।

Bike Romance Video सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


इस वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया है। युवक-युवती चलती बाइक पर यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए नेशनल हाईवे पर रोमांस कर रहे हैं। दोनों अपने साथ राहगीरों की जान मुश्किल में डालते नज़र आ रहे हैं। फ़िलहाल इस पूरे मामले में युवक-युवती की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

इन्हें भी पढ़े:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.