Pakhanjur Crime News: रक्षक बने भक्षक! पुलिस की गाड़ी को ओवरटेक करना पड़ा महंगा, व्यापारी की थाने में बेल्ट से बेदम पिटाई, फिर पुलिस ने मांगे 50 हजार

Ads

Pakhanjur Crime News: रक्षक बने भक्षक! पुलिस की गाड़ी को ओवरटेक करना पड़ा महंगा, व्यापारी की थाने में बेल्ट से बेदम पिटाई, फिर पुलिस ने मांगे 50 हजार

Pakhanjur Crime News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • पखांजूर में मछली व्यापारी की बेल्ट से पिटाई,
  • ओवरटेक करने पर पुलिस ने मांगे 50 हजार,
  • घायल व्यापारी ने दिए 21 हजार

पखांजूर: Pakhanjur Crime News:  रक्षक ही ज़ब भक्षक बन जाये तो आम जनता किस पर न्याय की उम्मीद करेगी। ऐसा ही मामला पखांजूर इलाके से निकल कर आया है। दरअसल जिन आम जनता की सुरक्षा का जिम्मा पुलिसकर्मीओ पर है उन्ही पर मारपीट का आरोप लगा है। पखांजूर के मछली व्यापारी ने कोयलीबेड़ा थाना मे पदस्थ दो पुलिसकर्मीओ पर आरोप लगाया है की उन्होंने बेल्ट निकालकर उनकी बेदम पिटाई कर दी।

Read More : सरकारी अस्पताल की नर्स निकली ठग! नौकरी लगाने के नाम पर 45 लाख की ठगी, 15 युवकों से वसूले 3-3 लाख

Pakhanjur Crime News:  बात सिर्फ इतनी सी थी की मोटरसाईकिल से जा रहे पुलिसकर्मीओ को मछली व्यापारी ने पिकअप वाहन से ओवरटेक कर दिया। बस क्या था इतनी से बात पुलिसकर्मीओ को नागवार गुजरी और पुलिस थाना के पास पिकअप वाहन को रोककर थाना के अंदर ले जाकर बेल्ट से बेदम पिट डाला। मार खा रहे व्यापारी बार बार पूछते रहे और न मारने की रिक्वेस्ट किए परन्तु वें ठहरे खाकीवर्दी वाले पुलिस कर्मी। बात सिर्फ इतनी ही नहीं ओवर टेक करने के नाम व्यापारी से पचास हजार रूपये की मांग भी की।

Read More : मिठाई, लस्सी और दवाओं में मिलावट का खेल, 34 दुकानदारों के सैंपल फेल, प्रशासन ने लगाया भारी जुर्माना

Pakhanjur Crime News:  मारपीट से घायल व्यापारी ने बचने के लिए पुलिसकर्मी को इक्कीस हजार रूपये दे दिये और बकाया राशि जल्द जमा करने को धमकाया। मारपीट की घटना से मछली व्यापारी के शरीर पर निशान साफ नजर आ रहे है। इसके अलावा मछली लेकर जा रहे व्यापारी की सारी मछली मर गई जिससे व्यापारी को लगभग दो लाख रूपये का नुकसान हुआ। मछली व्यापारी ने मुआवजा समेत आरोपी पुलिसकर्मीओ पर कार्रवाही की मांग की है। घटना की जानकारी होते ही बंगाली समाज भी भड़क उठा है और कार्रवाही करने की मांग कर रहा है। कार्रवाही नहीं होने पर उग्र कदम उठाने की चेतावनी बंग समाज ने दिया है।

 

पखांजूर पुलिस मारपीट मामला क्या है?

"पखांजूर पुलिस मारपीट मामला" में दो पुलिसकर्मियों पर एक मछली व्यापारी को बेल्ट से पीटने और पैसे की मांग करने का आरोप लगा है। व्यापारी का आरोप है कि ओवरटेक करने के कारण पुलिस ने उसकी पिटाई की और 50,000 रुपये की मांग की।

क्या पुलिसकर्मियों ने पैसे लिए हैं इस "पखांजूर पुलिस मारपीट मामला" में?

जी हां, व्यापारी के अनुसार, उसने पुलिसकर्मी को 21,000 रुपये मौके पर दे दिए और बाकी राशि जल्द देने की धमकी दी गई।

"पखांजूर पुलिस मारपीट मामला" में व्यापारी को कितना नुकसान हुआ?

इस घटना में व्यापारी के अनुसार, सारी मछली मर जाने के कारण उसे लगभग 2 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

क्या इस "पखांजूर पुलिस मारपीट मामला" में कोई एफआईआर दर्ज हुई है?

फिलहाल खबर में एफआईआर का ज़िक्र नहीं है, लेकिन व्यापारी ने मुआवजा और कार्रवाई की मांग की है, और बंगाली समाज ने भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्या "पखांजूर पुलिस मारपीट मामला" में समुदाय की कोई प्रतिक्रिया सामने आई है?

हां, बंगाली समाज इस घटना से नाराज़ है और उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र कदम उठा सकते हैं।