CG Municipal News: सराईपाली और नवागढ़ के बाद अब इस नगर पंचायत में कांग्रेस को ख़तरा.. BJP के अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस पार्षदों के भी दस्तखत

CG Municipal News: सराईपाली और नवागढ़ के बाद अब इस नगर पंचायत में कांग्रेस को ख़तरा.. BJP के अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस पार्षदों के भी दस्तखत

Pakhanjur nagar panchayat News

Modified Date: December 28, 2023 / 01:49 pm IST
Published Date: December 28, 2023 1:49 pm IST

कांकेर: प्रदेश में सरकार बदलते ही सत्ताधारी भाजपा की नजर राज्य के नगरीय निकायों की तरफ घूम गई है। इसी तरह नगर पंचायत पखांजूर में भी उठा पटक का दौर शुरू हो गया है। पखांजूर नगर पंचायत के भाजपा पार्षदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर के सामने अविश्वास प्रस्ताव रख दिया। इस अविश्वास प्रस्ताव में सात भाजपा के जबकि तीन कांग्रेस पार्षदों के भी हस्ताक्षर है। अविश्वास प्रस्ताव में दिऐ गऐ आवेदन में कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली पर आरोप है कि वे बिना परिषद की बैठक बुलाएँ मनमाने तरीके से नगर पंचायत का काम कर रहे हैं। जिससे पार्षदों में अध्यक्ष को लेकर अविश्वास है।

Modi Ki Guarantee: एक और ‘मोदी की गारंटी’ हुई पूरी.. मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह विभाग ने पुलिस कप्तानों को जारी की सूचना, बढ़ गया पुलिस का पावर

गौरतलब है कि नगर पंचायत पखांजूर के चुनाव में भाजपा के 9 पार्षद जीते थे, वहीं कांग्रेस मात्र 6 वार्ड में ही जीत पाई थी पर भाजपा के दो पार्षद चुनाव जीतने के बाद तुंरत बदल गए और कांग्रेस के पाले में आ गऐ। जिसके बाद 9 पार्षदों के जितने के बाद भी कांग्रेस के बप्पा गांगुली नगर पंचायत अध्यक्ष बन गऐ। अब सत्ता बदलते ही कांग्रेस के तीन पार्षदों ने भाजपा की ओर रूख कर दिया है। और इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown