Reported By: SuryaPrakash Chandrawanshi
,कवर्धाः Kawardha Temple Dispute: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कामठी गांव के एक प्रचीन मंदिर को लेकर करीब तीन साल पहले उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। आरोप है कि बड़ादेव के पुजारी की पत्नी पर मंदिर में स्थापित हनुमान जी के वस्त्र निकालकर जला दिया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Kawardha Temple Dispute: दरअसल, कुकदुर थाना क्षेत्र के कामठी गांव के बीच प्राचीन मंदिर प्रांगण है, जिसमें बहुत से देवी-देवता की मंदिर और मूर्ति स्थापित है। कुछ गांव वालों का कहना है कि वे मंदिर में लंबे समय से पूजा-पाठ करते आ रहें, लेकिन कुछ वर्षों से गोंडवाना समाज मंदिर में अपना अधिकार बता रहा है। नया नामकरण कर मंदिर में सतरंगी झंड़ा लगा दिया है। इसी को लेकर गांव वाले और गोड़वाना समाज के बीच विवाद चल रहा है। अब एक बार फिर इस पूरे मामले को लेकर विवाद सामने आया है।
आरोप है कि बड़ादेव के पुजारी की पत्नी पर मंदिर में स्थापित हनुमान जी के वस्त्र निकाल कर ले गई और उसे जला दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले नवरात्रि में दुर्गा मूर्ति स्थापना को लेकर भी यहां विवाद हो चुका है, जिससे इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।