Kawardha Police Constable Suicide: PHQ में अटैच कांस्टेबल की यहां मिली लाश, पुलिस के भी उड़े होश… इस मामले में जा चुका था जेल

Ads

Kawardha Police Constable Suicide: PHQ में अटैच कांस्टेबल की यहां मिली लाश, पुलिस के भी उड़े होश... इस मामले में जा चुका था जेल

Mandla Constable Suicide News /Image Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • कवर्धा के लालपुर खार इलाके में पुलिस हेड कांस्टेबल का शव मिला
  • पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
  • पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है

Kawardha Police Constable Suicide: कवर्धा से एक दिल दहला देने वारदात सामने आई है, यहां सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर खार इलाके में पुलिस हेड कांस्टेबल बहादुर सिंह मेरावी की लाश पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकी (Kawardha Police Constable Suicide) मिली है। मृतक की उम्र 38 साल बताई जा रही है और वह ग्राम अंजना रेंगाखार का निवासी था। मौके से उसकी बाइक भी बरामद हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, बहादुर सिंह मेरावी (Kawardha Police Constable Suicide) कवर्धा के SIB शाखा में पदस्थ रह चुका था और वर्तमान में रायपुर PHQ में अटैच था। बताया जा रहा है कि मृतक पूर्व में दुष्कर्म के मामले में जेल भी जा चुका था और जमानत पर बाहर आने के बाद उसे रायपुर मुख्यालय में अटैच किया गया था। फिलहाल कांस्टेबल ने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या की है, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

ये भी पढ़ें